पहलगाम आतंकी हमले के बाद बयानबाजी पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि यह समय राजनीति का नहीं, बल्कि एकजुट होकर देश की सुरक्षा और शांति बनाए रखने का है। बसपा प्रमुख ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर सभी राजनीतिक पार्टियों से अपील की है कि वे इस संवेदनशील समय में एकजुट होकर सरकार के साथ खड़े हों। उन्होंने कहा कि इस समय पोस्टरबाजी और बयानबाजी के जरिए घिनौनी राजनीति करना देशहित में नहीं है। मायावती ने यह भी स्पष्ट किया कि भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पार्टियों को नहीं करनी चाहिए बयानबाजी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मायावती ने लिखा कि पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सभी पार्टियों को एकजुट होकर सरकार के हर कदम के साथ खड़े होना चाहिए। न कि इसकी आड़ में पोस्टरबाजी और बयानबाजी आदि के जरिए घिनौनी राजनीति की जानी चाहिए। क्योंकि इससे लोगों में कन्फ्यूजन पैदा हो रहा है, जो देशहित में ठीक नहीं है।
मायावती ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबा साहेब का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि इस प्रकरण में इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन के निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर का भी अपमान बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खासकर सपा और कांग्रेस को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बीएसपी इनके खिलाफ सड़कों पर भी उतर सकती है।
बता दें, 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों ने 26 पर्यटकों को मार दिया था। इसके बाद से ही पूरे देश में आक्रोश है और इसे लेकर राजनीतिक दल बयानबाजी कर रही हैं।
ये भी पढ़ें- गाजियाबाद में मुस्लिम युवती ने क्यों अपनाया सनातन धर्म? सामने आई बड़ी वजह
संबंधित खबरें
अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
25 mins agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
3 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
3 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
3 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
13 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
13 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
14 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines