हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन पहुंचे राममंदिर, खुद को बताया भाग्यशाली

विज्ञापन
मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराजसिंह रूपन

अयोध्या: मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराजसिंह रूपन ने सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर का दौरा किया। रूपन और उनकी पत्नी संयुक्ता रूपन सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सुबह नौ बजे यहां पहुंचे। अयोध्या पहुंचने पर मॉरीशस के राष्ट्रपति का सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेदप्रकाश गुप्ता समेत कई अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति ने अपनी पत्नी और प्रतिनिधिमंडल के साथ राम मंदिर का दौरा किया और पूजा-अर्चना की और आरती की। रूपन ने भव्य मंदिर के निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया और इंजीनियरों से विकास कार्यों की जानकारी भी ली।

 

राष्ट्रपति राममंदिर के बाद हनुमानगढ़ी, कनक भवन का दौरा किया। कनक भवन में मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि दो दिन पहले जब वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले तो उन्हें राम मंदिर के दर्शन के लिए आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा, “मैं राम मंदिर और हनुमान मंदिर के दर्शन कर बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।” “यह हमारा सौभाग्य है कि हमने इन मंदिरों के दर्शन किए… यहां के कार्यकर्ताओं को मंदिर के पुनर्निर्माण और फिर से इतिहास रचने की दिव्य जिम्मेदारी मिली है।”

विज्ञापन

राष्ट्रपति ने अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय में भगवान राम से संबंधित दीर्घा का भ्रमण किया और वहां लगे स्टॉल भी देखा। इसके बाद वह सरयू होटल (यात्री निवास) पहुंचे और यहां सांसद, विधायक एवं जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के बीच शिष्टाचार मुलाकात की। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त, 2020 को अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखी थी। पीएम मोदी ने 23 अक्टूबर को अपनी अयोध्या यात्रा के दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का निरीक्षण किया था। इससे पहले अक्टूबर में जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर का अब तक आधा निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और मंदिर का गर्भगृह और प्रथम तल दिसंबर 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola