Mobile Ban In Banke Bihari Mandir: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं के अधिक ठहराव से होने वाली भीड़ को रोकने के लिए अब मंदिर के अंदर मोबाइल के इस्तेमाल पर रोक लगाने की तैयारी की जा रही है।जिला प्रशासन की योजना के तहत मंदिर में दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं के मोबाइल पैकिंग पाउच में एंट्री के समय पैक कर दिए जाएंगे।
दर्शन करने के बाद मंदिर से निकलते समय गेट पर तैनात कर्मचारियों द्वारा ही इस पैक को खोला जाएगा। मंदिर में सेल्फी लेने के कारण श्रद्धालुओं के ठहराव और ठाकुरजी के फोटो न लेने की परंपरा कायम रखने को ये कदम उठाया गया है।
सेल्फी, फोटो और वीडियों कॉल की वजह से लगी रोक
श्रद्धालु मोबाइल द्वारा मंदिर में रील बनाने लगते है। सेल्फी, फोटो खीचने और वीडियों कॉल कर परिजन को दर्शन कराते है। जिसकी वजह से मंदिर में भीड बढ़ने लगती है। और श्रद्धालुओं को भी दर्शन करने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है, मंदिर में कम से कम समय में अधिक लोग दर्शन कर सके उसकी वजह से श्रृद्धालुओं को फोन के प्रयोग पर रोक लगाई गयी है।
फोन को डिजीटल पाउच में लॉक कर सौपा जाएगा
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में मंदिर के अंदर दर्शन करने के दौरान गेट संख्या तीन पर प्रवेश करते श्रद्धालुओं के मोबाइल प्रशासन द्वारा तैनात कर्मचारियों द्वारा स्पेशल पाउच में पैक करने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं के पैक मोबाइल मंदिर से निकलते समय तैनात कर्मचारियों द्वारा ही खोला जा रहा है। ताकि दर्शन के दौरान श्रद्धालु मोबाइल का प्रयोग न कर सकें।
पहले दिन सुबह ये व्यवस्था गेट संख्या तीन पर लागू की गई। जबकि दूसरे गेट पर जल्द लागू की जाएगी। मंदिर प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा कारणों से व्यवस्था लागू की गई है। पैक मोबाइल के पाउच इस तरह के हैं कि श्रद्धालु इसे खुद खोल नहीं सकते।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
6 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
11 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
13 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
15 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
17 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
21 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
22 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines