Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक आतिशबाजी के गोदाम में जोरदार धमाके बाद भीषण आग लग गई। बताया गया है कि ये गोदाम घनी आबादी के बीच चल रहा था। इसके बाद चार घर ध्वस्त हो गए हैं। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। राहत कर्मियों की ओर से दो शवों को भी बरामद किया गया है।
छह लोग गंभीर रूप से घायल
जानकारी के मुतबिक ये हादसा संभल जिले के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के काजी मोहल्ला में हुआ। यहां नियमों को ताक पर रखकर घनी आबादी के बीच में आतिशबाजी का गोदाम चलाया जा रहा था। मंगलवार शाम को अचानक इस गोदाम में आग लग गई। बताया गया है कि शुरुआती दौर में हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। जबकि कई के अंदर फंसे होने की आशंका था।
मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सूचना पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इसके बाद आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। बताया गया है कि देर शाम को राहत कर्मियों ने मलबे से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इसके बाद दो शव बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि अभी तक दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आतिशबाजी गोदाम में आग से कई घर पर क्षतिग्रस्त हुए हैं। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
संबंधित खबरें
कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
32 mins agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
3 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
11 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
11 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
19 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
20 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
21 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
22 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
23 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines