हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बुर्का नहीं पहनने पर बीवी को मारी गोली, बेटियां ने सुनी आवाज तो उन्हें भी मार डाला; फिर तीनों को घर में ही दफनाया

पुलिस ने तीनों के शव गड्ढे से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. वहीं, आरोपी से अभी पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली.

उत्तर प्रदेश के शामली में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने बुर्का नहीं पहनने पर अपनी पत्नी और दो बेटियों को मार डाला. इतना ही नहीं फारूक नाम के आरोपी ने हत्या के बाद घर के अंदर ही गड्ढे में तीनों शव दफना दिए. बताया जा रहा है कि मामले का खुलासा तब हुआ, जब आरोपी के माता-पिता और पड़ोसियों को पता चला कि महिला और उसकी दोनों बेटियां लापता हैं. आरोपी अभी पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में कत्ल की बात कबूल कर ली है.

एक महीने पहले हुआ था झगड़ा

दोनों पति-पत्नी का एक महीने पहले पैसों को लेकर झगड़ा हुआ था. इसके बाद पत्नी बिना बुर्का पहने बच्चों को लेकर मायके चली गई थी. इससे फारूक काफी नाराज था. एक महीने बाद वह अपनी बीवी को मायके से ले जरूर आता है, लेकिन उसके मन में एक बात खटक जाती है. उसे लगता है कि उसकी बीवी उसकी इज्जत नहीं करती. घर आने के बाद भी दोनों में काफी झगड़ा होता है. जिसके बाद आरोपी ने अपनी बीवी की हत्या का प्लान बना दिया था.

यह भी पढ़ें : तीन दोस्त, जो दूसरे पर देते थे जान, अब एक-दूजे के खून के प्यासे…पंजाब में फिर गैंगवार के संकेत

विज्ञापन

चाय बनाते वक्त मारी गोली

9 दिसंबर को फारूक ने अपनी बीवी से रात 12 बजे चाय बनाने के लिए बोला. जब उसकी बीवी चाय बनाने किचन में गई तो पीछे से वह भी वहां पहुंच गया. फिर उसने पीछे से बीवी के सिर में गोली मारी दी. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि उसने 3-4 दिन पहले ही कहीं से तमंचा खरीदा था.

बेटियों को भी नहीं छोड़ा

जब आवाज सुनकर बड़ी बेटी किचन में पहुंची तो देखा कि उसकी मां को उसके पिता ने ही गोली मार दी. इसके बाद उस बेटी को भी फारूक ने गोली मार दी. फिर छोटी बेटी भी आवाज सुनकर उठ जाती है. इसके बाद उसका गला दबा देता है, जिससे उसकी मौत हो जाती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बने तीन युवक गिरफ्तार, शादी में रिश्तेदारों के बीच रौब दिखाने का शौक ने पहुंचाया जेल

घर में ही दफनाया

फारूक के घर में सेप्टिक टैंक के लिए गड्ढा खुदा हुआ था. जब उसने तीनों की हत्या कर दी तो शवों को उसी गड्ढे में दफना दिया. इस वजह से कुछ दिनों तक तो इसकी भनक किसी को नहीं लगी. अभी पुलिस ने इस गड्ढे को खोदकर तीनों के शव बाहर निकाल लिए हैं. ताकि उनका पोस्टमार्टम करवाया जा सके.

विज्ञापन

ऐसे हुआ खुलासा

जब दो-तीन दिन तक बहू और पोतियां घर में नहीं दिखीं तो फारूक के मां-पिता ने उससे पूछना शुरू किया. इसके अलावा पड़ोसियों ने भी इस बारे में पूछा. तो आरोपी बहाना बनाने लगा. उसने अपने मां-पिता से झूठ बोला कि उन्होंने दूसरे गांव में किराए पर घर ले लिया और वहीं रह रहे हैं. लेकिन उसके मां-पिता नहीं माने, वे उस गांव में गए तो वहां कोई नहीं मिला. इसके बाद उन्हें शक हुआ और अपने बेटे के खिलाफ ही पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी. पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली.

यह भी पढ़ें : साली के प्यार में जीजा बना हत्यारा, नहीं माने ससुराल वाले तो कर दिया डबल मर्डर; Whatsapp चैट से खुले कई राज

विज्ञापन

18 साल पहले हुई थी शादी

मामला शामली के गढ़ी दौलत नाम के गांव का है. आरोपी फारूक की 18 साल पहले मुजफ्फरनगर के गांव नरा की निवासी ताहिरा से शादी हुई थी. दोनों के तीन बेटियां और दो बेटे हैं. बेटियों की उम्र 14 साल, 11 साल और आठ साल है. वहीं, बेटों की उम्र सात साल और पांच साल है. घर चलाने के लिए फारूक एक होटल में रोटियां बनाने का काम करता था.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola