Maha kumbh Accidents: संगम नगरी प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ 2025 (Maha kumbh 2025) में एक के बाद एक हादसे हो रहे हैं। हाल ही में खबर आई है कि महाकुंभ में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी (Shankaracharya Swami Avimukteshwaranand Saraswati Ji) के पंडाल में आग लग गई। हालांकि अभी इस बारे में ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई है कि कितना नुकसान हुआ है। महाकुंभ में हादसे का ये पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई बार ऐसे हादसे हो चुके हैं।
सामने आई पंडाल में आग की तस्वीरें
महाकुंभ में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के पंडाल में जो आग लगी है उसकी तस्वीरें सामने आ गई हैं। जैसे ही आग की खबर सामने आई तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
यह भी पढ़ें: Watch: महामंडलेश्वर पद से हटाने के बाद Mamta Kulkarni ने मंत्र जप कर किया सभी को हैरान, देखें वायरल वीडियो
फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझाने में कामयाब रहे हैं।
40 झोपड़ी और 6 टेंट हुए जलकर खाक
ऐसा पहली बार नहीं है कि महाकुंभ में आगजनी की घटना हुई हो। इसके पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं। 19 जनवरी को महाकुंभ में आग लग गई जिसमें 40 से ज्यादा झोपड़ी और 6 टेंट जलकर खाक हो गए। ये आग 19 जनवरी रविवार शाम 4 बजे लगी थी, जिसने विकराल रूप ले लिया था। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया वरना बड़ी जान-माल की हानि हो सकती थी।
महाकुंभ के सेक्टर 22 में फिर लगी थी आग
पहले महाकुंभ के सेक्टर 19 में आग लगी थी, अब 30 जनवरी को अचानक से महाकुंभ के सेक्टर 22 में आग लग गई। इस हादसे में कई टेंट जलकर राख हो गए। हालांकि फायर ब्रिगेड ने समय पर पहुंच कर आगजनी पर काबू पा लिया। ऐसे में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इस आग में कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
सेक्टर 18 में लगी आग
महाकुंभ में आगजनी के हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। 2 फरवरी को महाकुंभ के सेक्टर 18 में भीषण आग लग गई जिसमें बताया जा रहा है कि सिलेंडर लीक होने की वजह से ये आग लगी। हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची लेकिन इससे पहले ही खुद कल्पवासी टेंट के लोगों ने आग को बुझा दिया था।
यह भी पढ़ें: Mahakumbh में रातों रात फेमस हुए ये 7 चेहरे, किसी की सुंदर आंखें किसी ने छोड़ी नौकरी
संबंधित खबरें
नोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
11 mins agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
12 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
16 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
16 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
21 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
