विमल कौशिक, नोएडा: महादेव ऑनलाइन गेमिंग ऐप मामले में नोएडा पुलिस ने 16 आरोपियों के ऊपर गैंगस्टर एक्ट लगाया, जिन्हें इसी साल फरवरी महीने में करोड़ों रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में पुलिस ने अब पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में एक नई एफआईआर दर्ज की है। बता दें कि ये सभी आरोपी महादेव बुक ऐप के जरिए लोगों को झांसे में लेकर लाखों रुपए की ठगी करते थे और सोशल मीडिया के जरिए लोगों से संपर्क करके उनसे गेम खेल कर पैसे कमाने का झांसा भी देते थे।
क्या था पूरा मामला
दरअसल, नोएडा थाना सेक्टर-39 की पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग ऐप मामले में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए ऑनलाइन गेम फ्रॉड करने वाले 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इन सभी पर फर्जी गेम के माध्यम से देशभर के लोगों से चार अरब रुपए ठगने का आरोप है। इनके पास से एक करोड़ 86 लाख रुपये सीज भी कर लिए गए हैं। आरोप है कि इन्होंने 20 से अधिक बैंक अकाउंट्स में पैसों की हेराफेरी की है। पुलिस के अुनसार, ऐप का मुख्य सरगना दुबई में है। पुलिस का दावा है कि उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, पुलिस के अनुसार, इस ऐप के तार पाकिस्तान से भी जुड़े हुए हैं।
झांसे में लेकर करते थे ठगी
मामले को लेकर यूपी के डीसीपी हरीश चंद ने बताया कि आरोपियों द्वारा सेक्टर-108 के D-39 में फर्जी ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड का संचालन पिछले करीब एक महीने से किया जा रहा था, जब इसकी भनक नोएडा पुलिस को लगी तो, एसीपी के नेतृत्व में छापेमारी कर 16 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपितों में से अधिकतर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी महादेव बुक ऐप के जरिए लोगों को झांसे में लेकर लाखों रुपये की ठगी करते थे। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए लोगों से संपर्क कर उनसे गेम खेल कर पैसे कमाने का झांसा भी देते थे।
यह भी पढ़ें- दो बहनें…4 पन्नों का सुसाइड नोट और एक गुहार, ‘योगी जी, आसाराम की तरह इन लोगों को सजा देना’
पांच सौ रुपये से होती थी गेम की शुरुआत
इस गेम को लेकर डीसीपी ने बताया कि गेम की शुरुआत 500 रुपए से शुरू होती थी। इस दौरान हारे हुए लोगों को भी जीता हुआ दिखाकर उनके पैसे डबल कर भेज दिए जाते थे। इस वजह से लोग झांसे में आने लगे और लाखों रुपए इसमें लगाने लगे। इस दौरान जैसे ही अमाउंट एक लाख रुपये से अधिक हो जाता था तो ये लोग कस्टमर का अकाउंट ब्लॉक कर पैसे का ट्रांजेक्शन कर लेते थे।
छत्तीसगढ़ पुलिस ने भी नोएडा में की थी कार्रवाई
वहीं, इसी मामले में पिछले दिनों छत्तीसगढ़ की पुलिस ने भी ग्रेटर नोएडा में छापेमारी कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। ये लोग भी महादेव बुक ऐप की सहायता से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके थे। इस दौरान दूसरे राज्य की पुलिस की छापेमारी के बाद शहर में हड़कंप मच गया था। इसे लेकर सूरजपुर थाने में दूसरे राज्य की पुलिस द्वारा बिना जानकारी छापेमारी करने के मामले में मुकदमा दर्ज भी किया गया था। इस कार्रवाई के बाद नोएडा पुलिस ने भी एक गैंग का खुलासा किया है। हालांकि, नोएडा पुलिस का दावा है कि यह दूसरा गैंग है।
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
10 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
10 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
13 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
14 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
15 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
19 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines