Maha Kumbh Mela Stampede: महाकुंभ में मंगलवार की देर रात भगदड़ मच गई। इसमें कई लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि कई के घायल होने की भी खबर हैं। अब तक प्रशासन ने मौत और घायलों की संख्या को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। भगदड़ के बाद प्रशासन के अनुरोध पर सभी 13 अखाड़ों ने आज मौनी अमावस्या का अमृत स्नान रद्द कर दिया है। इस बीच पीएम मोदी ने सीएम योगी से घटना के संबंध में जानकारी ली है।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो अफवाह के कारण संगम पर भगदड़ मची। अफवाह के बाद श्रद्धालु जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ श्रद्धालु बिजली के पोल पर चढ़ गए। वहीं कुछ भागने के चक्कर के जमीन पर गिर गए। ऐसे में लोग कुचलते हुए निकल गए। हादसे के बाद करीब 70 से अधिक एंबुलेंस संगम के तट पर पहुंचीं। इनमें घायलों को मेला क्षेत्र में बने हाॅस्पिटल लाया गया।
ये भी पढ़ेंः Maha Kumbh में मची भगदड़ देख अखाड़ा परिषद का बड़ा फैसला, अब इस दिन होगा पवित्र स्नान
श्रद्धालुओं की एंट्री रोकी
हादसे के बाद संगम तट पर एनएसजी कमांडो ने मोर्चा संभाल लिया है। फिलहाल आम लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है। प्रयागराज शहर की सीमा वाले सभी जिलों में श्रद्धालुओं की एंट्री रोक दी गई है। महाकुंभ में आज मौनी अमावस्या का शाही स्नान है। मंगलवार को करीब साढ़े 5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। पूरे शहर में सुरक्षा के लिए 60 हजार से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है। हादसे को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना दुखद है। जो कुछ हुआ वह ठीक नहीं हुआ। अखाड़ा परिषद् ने जनहित को ध्यान में रखते हुए अमृत स्नान को रद्द करने का फैसला किया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या के दौरान संगम पर भगदड़ जैसी स्थिति के बाद CM योगी आदित्यनाथ से बात की। उन्होंने उन्हें केंद्र की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया।
ये भी पढ़ेंः Maha Kumbh Live Updates: पुलिस ने श्रद्धालुओं को त्रिवेणी पर जाने और स्नान से रोका, लोगों में आक्रोश
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
1 hr agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
1 hr agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
2 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
3 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
4 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
6 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
8 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
9 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
19 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines