Madhumita Shukla Murder Case: उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमति त्रिपाठी की रिहाई के विरोध में दाखिल अपील पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी करते हुए आठ हफ्तों में जवाब मांगा है। हालांकि मधुमिता शुक्ला हत्याकांड (Madhumita Shukla Murder Case) में 20 साल से जेल में सजा काट रहे है अमरमणि दंपत्ति की रिहाई को लेकर कोर्ट ने कोई आदेश नहीं दिया है।
निधि शुक्ला ने जारी किया था वीडियो
बता दें कि मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला इस मामले में कोर्ट में पैरवी कर रही हैं। निधि ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया था। इसमें उन्होंने कहा है कि मुझे पता चला, अमरमणि त्रिपाठी की रिहाई के लिए उत्तर प्रदेश शासन की ओर से आदेश जारी हुआ है। इसके बाद हम 15 दिन से लगातार प्रदेश सरकार और राज्यपाल को पत्र व ई-मेल से सूचना दे रहे हैं कि इस मामले में उनकी ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी गई है। याचिका स्वीकार हो गई है और 25 तारीख यानी आज सुनवाई है।
यह भी पढ़ेंः मधुमिता शुक्ला हत्याकांडः अमरमणि दंपति की जेल से रिहाई, जानें कैसे कपल को मिली राहत
https://twitter.com/ANI/status/1694963208455700630
निधि शुक्ला ने सवाल खड़ा किया है कि किस आधार पर आदेश जारी किया गया है? उन्होंने अपील की है कि सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर सुनवाई तक रुक जाएं। उन्होंने आशंका जताई है कि किसी के द्वारा राज्यपाल को भ्रमित करके आदेश जारी कराया गया है। उन्होंने कहा कि मेरे 20 वर्षों का जो संघर्ष है, उसकी कुछ तो लाज रख लीजिए।
क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?
उधर, सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद यूपी के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि त्रिपाठी की समय से पहले रिहाई के खिलाफ मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला की याचिका पर यूपी सरकार को नोटिस जारी किया। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने त्रिपाठी दंपत्ति की रिहाई के खिलाफ कोई आदेश नहीं दिया। बता दें कि 9 मई, 2003 को उनके लखनऊ स्थित आवास पर मधुमिता की हत्या में शामिल होने के आरोप में गोरखपुर जिला जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।
निधि शुक्ला ने जताई ये आशंका
सु्प्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला ने कहा कि मैं यूपी के राज्यपाल और सीएम से अमरमणि त्रिपाठी की रिहाई रोकने का अनुरोध करती हूं। उन्होंने कहा कि आरटीआई आवेदनों में खुलासा हुआ है कि अमरमणि वास्तव में कभी जेल नहीं गए थे। वह कुछ भी कर सकते हैं। निधि ने आशंका जताई है कि क्या होगा अगर उन्होंने मेरी हत्या कर दी? उन्होंने कहा कि इस मामले की पैरवी करने वाला कोई नहीं बचेगा? सला किया कि यूपी में किस तरह की कानून व्यवस्था है?
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
3 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
3 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
4 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
5 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
6 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
16 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
17 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
19 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
19 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines