Gorakhpur: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने गुरुवार सुबह गोरखपुर (Gorakhpur) स्थित गोरखनाथ मंदिर परिसर में नवनिर्मित काली माता मंदिर में मां काली, भगवान गणेश और भगवान कालभैरव की मूर्तियों का अभिषेक किया। इसके बाद आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
एक सप्ताह से चल रहा है धार्मिक अनुष्ठान
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मंदिर परिसर में गौशाला के पास स्थित भव्य श्रीकाली माता मंदिर में अभिषेक समारोह को लेकर पिछले एक सप्ताह से धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था। गुरुवार को योगी आदित्यनाथ ने वैदिक विधि विधान से तीनों देवों के अभिषेक की रस्म पूरी की।
13 पुजारियों ने कराया कार्यक्रम
मंदिर प्रबंधन की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार मंदिर के मुख्य पुजारी योगी कमलनाथ की उपस्थिति में मठ पुरोहित आचार्य रामानुज वैदिक रोहित मिश्रा, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, अश्विनी त्रिपाठी, पुरुषोत्तम चौबे समेत 13 पुजारियों की ओर से अनुष्ठान किया गया। गोरखपीठाधीश्वर ने मंदिर के पास में स्थित अखंड धुना (हवन कुंड) की भी प्राण प्रतिष्ठा की।
अभिषेक के बाद भंडारे में पहुंचे असंख्य लोग
अभिषेक के बाद ब्राह्मण-साधु भोज और भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महामंडलेश्वर सतुआ बाबा, मुख्य यजमान अमर तुलस्यान, उनकी धर्मपत्नी पायल तुलस्यान, अनूप सराफ, द्वारिका तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं यहां पहुंचे। इस मौके पर काशी से आए वीरेंद्र सिंह, दुर्गेश बजाज, विनय गौतम व बृजेश मणि मिश्रा मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
6 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
8 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
10 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
20 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
22 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines