Lucknow Tripple Murder Latest Update: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 3 हत्याएं हो गई हैं। एक परिवार के 3 लोगों की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात लखनऊ की मलिहाबाद कोतवाली के तहत आने वाले मोहम्मद नगर में अंजाम दी गई।
आरोप लल्लन खान पर लगे हैं। मरने वालों में मुनीर अहमद खान उर्फ ताज फरहीन उर्फ फर्रू (55), उसकी पत्नी फरहीन (40) और उसका बेटा हंजला (20) शामिल है। वहीं पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात जमीनी विवाद में अंजाम दी गई। विवादित जमीन की पैमाइश होने वाली थी कि विवाद खून संघर्ष में बदल गया।
पैमाइश करने के दौरान हुआ झगड़ा
मृतकों के परिजनों और आरोपी पक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह लेखपाल विवादित जमीन की पैमाइश करने के लिए गया था। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग जुट गए। जुबानी बहसबाजी होने लगी और देखते ही देखते मारपीट हो गई।
इस दौरान लल्लन खां ने अपने चचेरे भाई मुनीर को गोली मार दी। बीच बचाव करने उसकी पत्नी फरहीन और बेटा हंजला खान आए तो लल्लन ने उन्हें भी गोलियां मार दी। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गई और लेखपाल भी जान बचाकर भाग गया। भीड़ का फायदा उठाकर लल्लन खां भी मौके से फरार हो गया।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
18 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines