उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद कांवड़ियों पर फूलों की बारिश कर रहे हैं और प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हुए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष का कहना है कि कांवड़ियों के वेश में कई अराजक तत्व भी भीड़ में शामिल हैं। अब स्वामी प्रसाद मौर्य ने सवाल उठाया है और कहा है कि भोले बाबा के भक्त इतने हिंसक कैसे हो सकते हैं?
लखनऊ में एक बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि ये कांवड़िए नहीं हैं क्योंकि इनका आराध्य इतना भोला है कि लोग उन्हें भोले बाबा कहते हैं। तो भोले बाबा का भक्त इतना हिंसक कैसे हो सकता है और इतना बड़ा अपराधी और अराजक तत्व कैसे हो सकता है? वह गुंडा, माफिया, अपराधी कैसे हो सकता है? ये सत्ता संरक्षण में पलने वाले गुंडे, माफिया, अपराधी हैं। ये कांवड़ियों के वेश में पूरे प्रदेश में अराजकता फैला रहे हैं।
क्या-क्या बोले स्वामी प्रसाद मौर्य?
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि संविधान के साथ छेड़छाड़ की जा रही है, आरक्षण को खत्म किया जा रहा है। SC, ST और OBC लोगों के खिलाफ हिंसा बढ़ गई है। अभी तक सरकार नौकरियों में ही भेदभाव करती थी, लेकिन अब विश्वविद्यालयों में भी प्रदेश के लिए भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी से पहले जिस तरह एक समाज को शिक्षा से वंचित किया गया था, उसी तरह आज भी शिक्षा से वंचित करने की साजिश रची जा रही है। उत्तर प्रदेश में स्कूल बंद किए जा रहे हैं।
कांवड़ियों पर बरसाए फूल, दी सख्त चेतावनी
वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर गए और कांवड़ियों पर फूल बरसाए, साथ ही हुड़दंग करने वाले कांवड़ियों को सख्त चेतावनी भी दी। सीएम ने कहा कि सरकार व धार्मिक संगठनों द्वारा व्यवस्था की गई है जिससे किसी श्रद्धालु को कष्ट न हो। सुरक्षा से जुड़ा कोई मुद्दा न बने, यातायात से जुड़ी कोई समस्या न हो — इसके लिए जगह-जगह पंडाल लगाकर स्वागत की व्यवस्था की गई है।
सीएम योगी ने कहा कि हमें यह भी ध्यान रखना होगा कि इस उत्साह और उमंग को भंग करने के लिए कुछ तत्व लगातार प्रयास कर रहे हैं। कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश हो रही है, ऐसे में ज़रूरत है कि जो लोग कांवड़ के वेश में उपद्रवी हैं, उन्हें बेनकाब करें और उन्हें अपने पास से भगाएं या प्रशासन को इसकी सूचना दें। सीएम योगी ने सभी भक्तों से अपील की है कि कानून को अपने हाथ में लेने की बजाय पुलिस को सूचना दें। कांवड़ यात्रा को बदनाम करने वालों के सीसीटीवी वीडियो हमारे पास हैं। यात्रा खत्म होने के बाद उनके पोस्टर लगवाए जाएंगे और उन पर कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
4 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
7 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
9 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
10 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
11 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
12 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
13 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
14 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
14 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines