lucknow Police Encounter : लखनऊ के में बुधवार देर रात पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान ट्रांसफार्मर के अंदर लगने वाले महंगे तार चोरी करने वाले गिरोह के सरगना के पैर में गोली लगी है, जिसमें वह घायल हो गया, इसके बाद पुलिस ने गिरोह के सरगना रंजीत समेत उसके तीन साथियों को दबोच लिया।
मुठभेड़ देर रात मलिहाबाद के सहिलामऊ गांव की मोड़ पर हुई है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से गिरोह के सरगना के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल रंजीत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उसके साथियों से पूछताछ कर रही है।
मुठभेड़ को लेकर क्या बोली पुलिस?
मुठभेड़ को लेकर पुलिस उपायुक्त पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि रंजीत काकोरी के घनश्यामपुर खालिसपुर का रहने वाला है। उसके अन्य साथी मनोज उर्फ छोटू, विपिन कुमार गौतम और शिव यादव उर्फ सोनू हैं। हमें सूचना मिली थी कि सहिलामऊ गांव की मोड़ पर ट्रांसफार्मर खोला जा रहा है। इसके बाद मलिहाबाद, रहीमाबाद, ठाकुरगंज थाने की पुलिस टीम और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस पहुंची तो एक सेंट्रो कार मिली, जिसमें तीन लोग बैठे हुए थे जबकि दो लोग ट्रांसफार्मर खोल रहे थे। जैसे ही पुलिस उनकी तरफ बढ़ी तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। वहीं कार में बैठे बदमाश, कार लेकर भागने लगे तो पुलिस ने उनका पीछा शुरू कर दिया लेकिन कार आगे जाकर एक संकरे रास्ते में फंस गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में रंजीत के पैर में गोली लग गई और उसके तीन अन्य साथियों को पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि एक आरोपी फरार हो गया।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
47 mins agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
1 hr ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
3 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
5 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
6 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
16 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
16 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
17 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
18 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines