उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां के मशहूर अस्पताल KGMU के कुलपति के सरकारी आवास परिसर में लगे एक कीमती पेड़ की चोरी हो गई है। यह चोरी तब हुई, जब इस घर में गार्ड और रखरखाव के लिए स्टाफ मौजूद था। मामला सामने आने के बाद CCTV वीडियो की जांच करके FIR दर्ज करवाई गई है और अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्या है पूरा मामला?
KGMU के प्रवक्ता डॉ. के.के. सिंह ने जानकारी दी कि कुलपति का आवास हमारे कैंपस में स्थित है। हालांकि कुलपति वहां नहीं रहतीं, ऐसे में यह आवास खाली पड़ा हुआ है। इसी आवास में लगे एक पुराने चंदन के पेड़ की चोरी का मामला सामने आया है। देखभाल करने वाले स्टाफ और गार्ड की मौजूदगी के बावजूद चंदन के पेड़ की चोरी से हड़कंप मच गया है।
डॉ. सिंह के अनुसार, कुलपति आवास में गार्ड और स्टाफ रखरखाव के लिए रहते हैं। कुछ दिन पहले हमारे संज्ञान में आया कि चोरों ने आवास में लगे चंदन के पेड़ को काटकर लकड़ी चुरा ली। मामले की जांच शुरू की गई। CCTV फुटेज इकट्ठा करके FIR दर्ज करवा दी गई है। वह बहुत पुराना पेड़ था जिसकी कीमत लाखों रुपये में आंकी जा रही है।
वहीं अब मामले की जांच पुलिस कर रही है। सवाल उठता है कि आखिर राज्य के प्रतिष्ठित अस्पताल के परिसर से चोर इतने कीमती चंदन के पेड़ को काटकर लकड़ी कैसे ले गए।
KGMU पहुंचे अखिलेश यादव
अपने जन्मदिन के मौके पर अखिलेश यादव ने KGMU में आयोजित ब्लड डोनेट कैंप का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जब दूर-दराज के इलाकों में इलाज नहीं मिल पाता, तो लोग इसी अस्पताल की ओर भागते हैं। हम यह भरोसा दिलाते हैं कि समाजवादी सरकार आने पर जितना भी संसाधन देना पड़ेगा, हम अस्पतालों को देंगे ताकि गरीबों को भी अच्छा इलाज मिल सके। अखिलेश यादव ने कहा कि आपात स्थिति में यही रक्त लोगों के काम आएगा। हम PDA के माध्यम से एकता लाना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कारोबार और उद्योग में आपातकाल जैसी स्थिति है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
10 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
11 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
14 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
14 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines