Lucknow News: लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय परिसर में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से करोड़ों रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आया है. दर्जनों ग्राहकों ने आरोप लगाया है कि उनके खातों से बिना जानकारी के लाखों रुपये निकाले गए हैं. इस घटना के बाद बड़ी संख्या में पीड़ित ग्राहक पारा थाने पहुंचे और बैंक मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाया. गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व इसी बैंक में संदिग्ध हालात में आग लगी थी तो बैंक मैनेजर ने मुकदमा दर्ज कराया था. अब ग्राहकों ने इस मामले में बड़ी साजिश होने की आशंका जताई है. पुलिस ने ग्राहकों के आरोपों की जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: यूपी के जनपद संभल में SP अनुज चौधरी समेत 12 पुलिसकर्मियों पर FIR के आदेश
ग्राहकों ने खातों से पैसे निकलने का लगाया आरोप
लखनऊ पारा कोतवाली क्षेत्र में बडौदा ऑफ बैंक शाखा से ग्राहकों ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी जमा पूंजी बैंक में जमा की थी, लेकिन उनकी जानकारी के बिना उनके खातों से पैसे निकाले गए हैं. उनके साथ हुई धोखाधड़ी में बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत है. आक्रोशित लोगों ने बैंक का घेराव किया और पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बैंक के सीसीटीवी फुटेज व डिजिटल ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड की जांच की जा रही है.
इसी बैंक शाखा में संदिग्ध हालात में लगी थी आग
ग्राहकों ने एक और अहम जानकारी का खुलासा किया कि इसी बैंक में कुछ दिन पहले संदिग्ध हालात में आग लगी थी. इस संबंध में बैंक मैनेजर ने ही मामला दर्ज करवाया था. अब खातों से रुपये निकलने के बाद उन्हें डर है कि कहीं वो आग सबूत मिटाने को न लगाई गई हो. बैंक प्रबंधन ने माना है कि अनियमितताएं हुई हैं और वे ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रहे हैं. बैंक के उच्चाधिकारियों ने भी आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में युवती की हत्या करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
संबंधित खबरें
यूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
1 hr agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
2 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
3 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
3 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
4 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
17 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
22 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
23 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
1 day agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines