गाजियाबाद की लोनी नगर पालिका परिषद क्षेत्र में 468 करोड रुपए की लागत से विकास कार्य कराया जाएगा इसके लिए नगर पालिका की बोर्ड बैठक में कई बड़े प्रस्तावों पर भी मोहर लगी है बैठक के दौरान सभी सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं सामने रखी और उन समस्याओं पर चर्चा की गई। बोर्ड बैठक के दौरान 14 प्रस्ताव पर सहमति बनी है जिनके लिए 468 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे।
468 करोड रुपए से होगा विकास कार्य
लोनी नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक नगर पालिका अध्यक्ष रंजीत धामा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान नगर पालिका परिषद क्षेत्र में जल निकासी की समस्या, शुद्ध पेयजल, इंटरलॉकिंग कार्य, सड़कों के निर्माण का कार्य और नगर में प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करने को लेकर चर्चा की गई। काफी चर्चा और सभी से सुझाव सुनने के बाद 468 करोड रुपए से क्षेत्र में विकास कराए जाने का निर्णय सर्व सम्मति से लिया गया। बैठक के दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी समेत अन्य अधिकारी और पार्षद मौजूद रहे।
इन प्रस्ताव पर लगी मुहर
बैठक में 14 प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। जिनमे बच्चों के अंतिम संस्कार के लिए भूमि स्वीकृत की गई। सभी वार्डों में प्रकाश व्यवस्था के लिए सो स्ट्रीट लाइट लगाने की स्वीकृति, प्रत्येक वार्ड के मुख्य चौराहा पर हाई मास्क लाइट लगाने की स्वीकृति, उपवन योजना की स्वीकृति, नगर के सभी तिराहों और चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की स्वीकृति, खाली पड़ी सरकारी जमीन पर सामुदायिक भवन बनाने की स्वीकृति, श्मशान घाट और कब्रिस्तान की चारदीवारी करने की स्वीकृति सहित 14 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 hr agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
2 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
4 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
5 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
5 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
5 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
5 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
7 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines