Lakhimpur Kheri News: लिव-इन-रिलेशनशिप में ज्यादातर केस लड़कियों के उत्पीड़न या फिर उनके साथ वारदातों के आते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में मामला अलग है। यहां आरोप है कि लड़की ने अपने लिव-इन पार्टनर की गला दबाकर हत्या कर दी। अब लड़के के परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। लड़के की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या का खुलासा हुआ है।
अंबाला में प्राइवेट नौकरी करता था युवक
जानकारी के मुताबिक, लखीमपुर खीरी जिले के थाना फरधान क्षेत्र के गांव कोरैया का रहने वाला अमित पंजाब के अंबाला में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। यहां रहते हुए उसकी एक लड़की से मुलाकात हुई। दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे, इसलिए धीरे-धीरे प्यार हो गया और फिर लिव-इन में रहने लगे। अमित के परिवार वालों ने बताया कि कुछ समय बाद दोनों में झगड़े शुरू हो गए। आरोप है कि लड़की किसी दूसरे लड़के से बात करती थी।
किसी और से बात करने लगी थी लड़की
जब अमित ने इस बात का विरोध किया तो नौबत मारपीट तक आ गई। आरोप है कि लड़की और उसके दूसरे प्रेमी ने अमित को पीटा। घटना के बाद कंपनी ने अमित और उस लड़की को निकाल दिया था। पीड़ित पिता ने बताया कि अमित का पैसे मंगाने के लिए फोन आया था। उन्होंने दो हजार रुपये उसके खाते में ट्रांसफर किए थे। इसके बाद अमित घर आया था।
सोते वक्त दबा दिया गला
आरोप है कि प्रेमिका ने सोते वक्त अमित की गला दबाकर हत्या कर दी। उसका शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि अमित की गला दबाकर हत्या की गई है। इस पर परिवार वालों ने आरोपी लड़की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया है।
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
7 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
11 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
12 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
14 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines