मानस श्रीवास्तव, नई दिल्ली: मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर सोमवार शाम कार की टक्कर में तेंदुआ मारा गया। एक्सप्रेस वे पर टोल प्लाजा के पास यह दुर्घटना हुई। टोल के पास गुजरते वाहनों में एक कार के आगे अचानक से तेंदुआ उछलकर आया। कार की स्पीड तेज होने और वाहनों का दवाब होने के कारण अचानक तेंदुए को कार की टक्कर लगी और तेंदुआ हवा में उछल गया। मौके पर ही तेंदुए की मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के गवाह बने मेरठ के कारोबारी अखिल शर्मा ने बताया कि मेरठ से टोल प्लाजा की तरफ यह एक्सीडेंट हुआ। अखिल बस में बैठकर मेरठ आ रहे थे। उनकी बस के आगे एक कार जा रही थी। कार के सामने अचानक एक जंगली जीव किनारे से हवा में उछलकर आया और कार पर हमला बोल दिया।
और पढ़िए –Joshimath Sinking: जमीन धंसाव पर NTPC का बड़ा बयान, कहा- ये जोशीमठ की पुरानी समस्या
हाईस्पीड कार से हुई टक्कर
सड़क पर वाहनों की रफ्तार इतनी तेज थी कि जैसे ही जंगली जीव ने कार पर हमला बोला वो कार से टकराकर दूर उछलकर गिरा। कार से जंगली जीव के टकराते ही पीछे के वाहनों को भी इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़ा। इसके बाद राहगीरों ने बस से उतरकर देखा तो मरा हुआ जंगली जीव लेपर्ड था। जो कार की टक्कर लगने से मौके पर ही मर गया। राहगीरों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। गाजियाबाद एसडीओ सहित पूरी टीम मौके पर मौजूद हैं। एसडीओ का कहना है कि वाहन से हिट के कारण लेपर्ड की मौत हुई है। डेडबॉडी को पीएम के लिए भेजा जा रहा है। प्रथम दृष्टया यही कह सकते हैं कि तेंदुआ एक्सप्रेस वे के किनारे खेतों से ही यहां तक पहुंचा है, बाकी जांच के बाद आगे कुछ कहा जा सकेगा।
और पढ़िए –लखनऊ हाईकोर्ट ने खारिज की अरविंद केजरीवाल की याचिका, 2014 में प्रचार के दौरान दर्ज हुई थी एफआईआर
दुघर्टना में मरा मेरठ का तेंदुआ तो नहीं?
एक्सीडेंट में मारा गया तेंदुआ मेरठ का माना जा रहा है। पिछले 10 दिनों से जो तेंदुआ मेरठ में लगातार घूम रहा था। वन विभाग उसे पकड़ने में नाकाम साबित हो रहा था। माना जा रहा है कि यही तेंदुआ खेतों के रास्ते एक्सप्रेस वे तक पहुंचा है, जो दुघर्टना में मारा गया। बता दें कि मेरठ में पिछले 10 दिनों से लोगो में तेंदुए की दहशत है। पहले तेंदुआ आरवीसी सेंटर कैंट में देखा गया। इसके बाद मेरठ जाग्रति बिहार के कीर्ति पैलेस मे नाले के किनारे तेंदुआ नजर आया। लखमी बिहार में भी दोपहर के समय तेंदुआ देखा गया फिर जाग्रति बिहार बीडीएस स्कूल के पास सामने आया।\
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
55 mins agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
2 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
12 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
15 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
16 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
18 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
18 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
20 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
20 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines