लखीमपुर खीरी के तिकुनिया हिंसा मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने पूर्व गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी और उनके बेटे आशीष मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. मामला हिंसा से जुड़े गवाह को धमकाने का है.
पढ़ुआ थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं 195A, 506, 120B के तहत केस दर्ज किया है. इसमें मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा के साथ-साथ अजय मिश्रा टेनी, उनके खास अमनदीप सिंह और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति शामिल है.
कब हुआ था तिकुनिया कांड?
जानकारी के लिए बता दें कि 3 अक्टूबर 2021 को हुई इस घटना में चार किसानों और एक स्थानीय पत्रकार समेत आठ लोगों की हत्या हुई थी. आशीष मिश्रा और उनके साथियों पर आरोप है कि वह फायरिंग करते हुए किसानों को अपनी गाड़ी से रौंदते हुए निकल गए थे. इसके बाद 4 अक्टूबर को तिकुनिया थाने में आशीष मिश्रा समेत कई अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. बाद में एसआईटी की जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि यह एक हादसा नहीं बल्कि सोची समझी साजिश के तहत हत्याकांड है.
यह भी पढ़ें- खांसी की दवा से मौत मामले में NHRC सख्त, तीन राज्यों को जारी किया नोटिस
गवाह को धमकाया?
जानकारी के अनुसार तिकुनिया हिंसा मामले में मुख्य गवाह बलजिंदर सिंह को 15-16 अगस्त 2023 को गवाही देने से मना किया गया था. बलजिंदर ने आरोप लगाए कि अजय टेनी, आशीष मिश्रा, मोनू और अमनदीप ने उन्हें गवाही नहीं देने के लिए धमकाया और जान से मारने को भी कहा. इससे उन्हें आरोपियों से जान का खतरा हो गया. जिसके बाद बलजिंदर ने पंजाब पलायन कर लिया.
संबंधित खबरें
चुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
5 hrs agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
6 hrs ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
7 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
9 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
9 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
9 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
11 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
12 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
15 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines