Lakhimpur Kheri News: यूपी के लखीमपुर खीरी में बुधवार रात को बीजेपी MLA सौरभ सिंह पर फायरिंग हुई। इस मामले की जांच करने पहुंचे सीओ सिटी रमेश कुमार पर एमएलए के पिता और पूर्व सांसद जुगल किशोर भड़क गए। सीओ से बोले मेरी औकात जान लो, मैंने एक-एक घंटे में कई IG-DIG को हटवाया है। उन्होंने आगे कहा ‘जिले में चोरी, लूट, डकैती और सरेआम फायरिंग हो रही है। तुम, तुम्हारा इंस्पेक्टर और एसपी यहां रहने के लायक नहीं है। मैं सीएम के सामने बात रखूंगा’।
बता दें कि कस्ता विधायक सौरभ सिंह पत्नी के साथ शाम को टहल रहे थे। इस दौरान घर से 100 मीटर दो युवक शराब पी रहे थे, मना करने पर उन्होंने विधायक के साथ गाली और अभद्रता की। इसके बाद एक युवक ने फायरिंग कर दी। घटना में विधायक बाल-बाल बच गए। मामले की सूचना पर सदर कोतवाल अंबर सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। विधायक की तहरीर पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस फिलहाल दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
एसपी को हटाने पर अड़े बीजेपी विधायक
लखीमपुर खीरी में बीजेपी के सभी 8 विधायक पिछले काफी दिनों से एसपी को हटाने की मांग कर रहे हैं। लखीमपुर में 3 महीने के अंदर विधायक पर हमले की यह दूसरी घटना है। इससे पहले सदर विधायक योगेश वर्मा पर बार संघ के अध्यक्ष ने सरेआम अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक चुनाव के दौरान थप्पड़ बरसाए थे। जिसका वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था। इस घटना में आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है।
ये भी पढ़ेंः Mubarak Manzil Demolition: औरंगजेब की ऐतिहासिक हवेली ध्वस्त, बिल्डरों और अधिकारियों पर उठा सवाल
सीएम से मिलने पहुंचे सभी विधायक
ऐसे में अब दूसरे विधायक पर फायरिंग की घटना से सभी विधायक एक बार फिर लामबंद हो रहे हैं और एक आवाज में बोल रहे हैं जिले की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, हम लोग सीएम के सामने अपनी बात रखेंगे। अध्यक्ष की अगुवाई में जिले के सभी विधायक सीएम से मिलने लखनऊ पहुंचे हैं। विधायक प्रमुख गृह सचिव संजय प्रसाद और डीजीपी प्रशांत कुमार से भी मिलेंगे।
ये भी पढ़ेंः Maha Kumbh 2025: महाकुंभ के लिए 6 रंग के ई-पास, जानें हर कैटेगरी का कोटा और आवेदन का तरीका
संबंधित खबरें
नोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
12 mins agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
12 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
16 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
16 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
21 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines