हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

माफ कर दो, गलती हो गई...दुपट्टा खींचने वाले आरोपी से पुलिस ने ऐसे मंगवाई महिलाओं से माफी

कुशीनगर में छेड़खानी की घटना में महिला का दुपट्टा खींचने वाले आरोपी को पुलिस ने छह घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। फिर आरोपी को पीड़िता के सामने पेश कर माफी मंगवाई गई।

विज्ञापन

यूपी के कुशीनगर में छेड़खानी की घटना में महिला का दुपट्टा खींचने वाले अफरोज अंसारी नाम के युवक को पुलिस ने छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पहले मनचले की जमकर खातिरदारी हुई और फिर आरोपी को पीड़िता के सामने पेश कर सबक सिखाया गया। अब आरोपी गिड़गिड़ाते हुए लड़कियों से माफी मांग रहा है और बोल रहा है कि माफ कर दो..गलती हो गई।

पुलिस ने 6 घंटे के अंदर पकड़ा

कुशीनगर की रहने वाली पीड़िता के पिता ने पुलिस को छेड़छाड़ की शिकायत की थी। उनके मुताबिक, उनकी बेटी के साथ आरोपी ने छेड़खानी कर पट्टा खींचने की कोशिश की। इस घटना के बाद कुशीनगर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने मात्र 6 घंटे के अंदर आरोपी को ढूंढकर दोनों युवती के सामने ले जाकर माफी मांगवाई। पुलिस ने आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- Explained: क्या मायावती को वापस मिलेगा उनका खोया जनाधार, यूपी, बिहार में BSP का भविष्य क्या?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें