Kaushambi Firecrackers Factory Blast Inside Story: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में रविवार दोपहर जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिसमें 6 लोगों की मौत होने की खबर है। कई लोग घायल भी हुए हैं। धमाका प्रयागराज कानपुर हाईवे पर कोखराज कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे में बनी पटाखा फैक्ट्री में हुआ।
धमाका इतना जोरदार था कि दूर-दूर तक आवाज सुनाई दी। पटाखे और शवों के टुकड़े गलियों में बिखरे मिले। वहीं जान गंवाने वाले लोगों के शव भी बुरी हालत में मिले। पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान चलाया। वहीं धमाका होने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।
घायलों ने बताया कैसे हुआ अचानक धमाका?
पुलिस को दिए बयान में घायलों ने बताया कि फैक्ट्री कौशांबी के खलीलाबाद निवासी शराफत अली की है। हर रोज की तरह मजदूर काम कर रहे थे। रविवार होने के कारण 15 से 20 मजदूर ही आए हुए थे। भट्ठी में आग सुलगाई जा रही थी कि अचानक चिंगारी गिर गई और कच्चे माल ने आग पकड़ ली।
इससे पहले कि आग बुझाई जाती, वह पटाखों तक पहुंच गई और जोरदार धमाका हुआ। मजदूर बाहर की ओर दौड़े, लेकिन बचाव करने की कोशिश में घायल हो गए। लोगों ने किसी तरह उन्हें फैक्ट्री से बाहर निकाला। लोगों ने ही शराफत अली के बेटे शाहिद और उसके भाई कौसर को जिंदा निकाला।
लोगों की मदद से आग पर पाया गया काबू
कौशांबी पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पटाखा फैक्ट्री के वैध-अवैध होने की जांच कर रहे हैं। आज फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ, जिसकी गूंज पुलिस थाने तक भी सुनाई दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया। धमाके में 6 लोग मारे गए हैं।
घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल मंझनपुर में इलाज के लिए भेजा गया है। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग चिंगारी लगने से भड़की और फिर पटाखों में विस्फोट हुआ, फिर भी केस दर्ज करके हादसे की जांच कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
यूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
2 hrs agoएक ही सर्टिफिकेट पर 10 शिक्षकों को मिली नौकरी? HC ने STF को सौंपी जांच
3 hrs agoदशहरा पर नोएडा में ट्रैफिक में फंस सकते हैं आप! कई जगह रूट डायवर्जन
15 hrs agoसीएम योगी की पाती: विजयादशमी पर अहंकार और अन्याय रूपी रावण के दहन की अपील
20 hrs agoसिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल BJP छोड़कर कांग्रेस में लौटे
22 hrs agoहरिद्वार में गंगा आरती के दौरान सांड के घुसने से मची अफरा-तफरी, वीडियो वाय
23 hrs agoएक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खौफनाक अंत, 3 बच्चों की मां का शव मुंबई से बरामद
1 day agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
1 day agoश्रद्धा दुबे और बहन समेत 3 पर इनाम की रकम दोगुनी, अब मिलेंगे 50-50 हजार
1 day agoआकाश आनंद यूपी में करेंगे 5 जनसभाएं, अशोक सिद्धार्थ की BSP वापसी संभव नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines