Kashi Vishwanath Mandir: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन इस बार श्रावण (सावन) में महंगे हो गए हैं। मंदिर प्रबंधन की ओर से दर्शन और पूजन के लिए शुल्कों की नई सूची जारी कर दी है। अब बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती 2000 रुपये में होगी, जबकि पूर्व में मंगला आरती का शुल्क एक हजार रुपये था।
4 जुलाई को सावन का पहला सोमवार
जानकारी के मुताबिक, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में 4 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावण मास के धार्मिक अनुष्ठानों का शुल्क बढ़ गया है। मंदिर प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि पूर्व में 300 रुपये में होने वाले सामान्य दर्शन के शुल्क को बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। वहीं सोमवार को यह शुल्क 750 रुपये होगा।
पहले देने होते थे 1000 रुपये
इसी तरह से मंगला आरती का शुल्क भी बढ़ा दिया गया है। पूर्व में 500 रुपये में होने वाली मंगला आरती के दर्शन अब 1000 रुपये में होंगे। जबकि सोमवार की मंगला आरती के दर्शन अब 2000 रुपये में होंगे। मंदिर प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि शुल्क की नई दरें सोमवार के पहले सोमवार से लागू हो जाएंगी।
आठ सोमवारों को होंगे बाबा के विशेष श्रंगार
एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बार सावन दो माह का है। इस दौरान पड़ने वाले आठ सोमवारों को बाबा का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। साथ ही सावन के लिए मंदिर में विशेष तैयारियां की गई है। उधर पुलिस और प्रशासन ने भक्तों की संभावित भीड़ को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी हैं।
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
7 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
11 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
12 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
14 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines