Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां के अकबरपुर कस्बे में एक निर्माणाधीन सीवर टैंक की शटरिंग खोलने के लिए उतरे तीन मजदूरों की जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत हो गई। इसके अलावा एक युवक गंभीर रुप से घायल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह घायलों को वहां से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें- कौन हैं कानपुर पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार?, डिजिटल इंडिया में बनाए गए CEO और MD
अकबरपुर कस्बा स्थित कन्हैया नगर की घटना
कानपुर देहात के अकबरपुर कस्बा स्थित कन्हैया नगर में शनिवार को मुबीन, अमन, सर्वेश और इशरार निर्माणाधीन सीवर टैंक की शटरिंग खोलने के लिए सीवर टैंक में उतरे थे। बताया गया है कि इस दौरान सीवर के अंदर बन रही गैस की चपेट में आने से दम घुट गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर कर्मियों ने किसी तरह से सीवर टैंक में बेहोश हुए लोगों को टैंक से निकाला और अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मुबीन, अमन और सर्वेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि इशरार का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मृतकों के परिनजों में मचा कोहराम
घटना की जानकारी होते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी की। घटना की जानकारी जब मृतकों के परिजनों को लगी तो कोहराम मच गया। घटना के बाद से ही गांव में मातम छाया हुआ है। वहीं आशंका जताई जा रही है कि युवकों की मौत जहरीली गैस के कारण हुई है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। वहीं इस घटना में अस्पताल में भर्ती इशरार ने बताया कि “हम टैंक खोल रहे थे। पहले मेरा एक भाई टैंक खोलने नीचे गया, फिर दूसरा भी उसके साथ गया। इसके बाद मेरा छोटा भाई अमन भी गया। जो लोग गए, वे वापस नहीं आए। इसके बाद मैं रस्सी के सहारे अंदर गया और फंस गया। फिर मुझे बाहर निकाला गया।
यह भी पढ़ें- कानपुर में साइबर ठगों ने अपनाया ठगी का नया तरीका, व्यापारी के खाते से कर दिए 1.26 करोड़ गायब
संबंधित खबरें
यूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
50 mins agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 hr agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 hr agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
2 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
3 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
7 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
9 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
16 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines