Woman Fall Down Moving Train and survived: कानपुर रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की किस्मत के आगे यमराज ने हार मार ली। इस घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सीसीटीवी में कैद हुए पहले वीडियो में दिखाया गया है कि कानपुर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में कैसे एक महिला ट्रेन के नीचे आ गयी। वहीं, दूसरे वीडियो में नजर आ रहा है कि रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ने कैसे उसे रेस्क्यू कर बचाया और घायल महिला की पति को फ़ोन करके मामले की जानकारी दी।
गरीब रथ ट्रेन के नीचे गिरी थी महिला
गाड़ी संख्या 12593 गरीब रथ देर रात प्लेट फॉर्म नम्बर 5 पर पहुंची थी। कानपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव के बाद जैसे ही ट्रेन चलने लगी, इसी दौरान महिला ने भी चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की, लेकिन पैर लड़खड़ाने के कारण महिला गिरी और चलती ट्रेन के नीचे प्लेटफार्म पर जा गिरी।
महिला की पहचान फर्रुखाबाद की रहने वाली महिमा गंगवार के तौर पर हुई है। आरपीएफ ने तुरंत ट्रेन को रुकवाया और 65 वर्षीय महिला को ट्रेन से बाहर निकालने के बाद हॉस्पिटल भेजा गया। आरपीएफ ने घायल महिला की पति राजवीर को फ़ोन करके मामले की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: एक और भीषण ट्रेन हादसा, यात्रियों में मची चीख पुकार; पटरी से उतरी साबरमती एक्सप्रेस
आरपीएफ जवानों ने बचाई जान
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर बैलेंस बिगड़ने से महिला चलती ट्रेन पर चढ़ते समय प्लेटफॉर्म पर गिरी और करीब एक मिनट तक फंसी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरपीएफ जवानों की वजह से महिला की जान बच पाई। जब महिला को बाहर निकाला, उसे कई जगह पर चोटें आईं थीं। सीसीटीवी के मुताबिक, घटना 24 अगस्त को रात करीब साढ़े 12 बजे की है। यात्रियों ने इस घटना को किसी चमत्कार से कम नहीं माना।
संबंधित खबरें
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
1 hr agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
11 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
13 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
14 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
15 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
16 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
19 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
20 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
21 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines