उत्तर प्रदेश के कानपुर से मां-बेटे के प्यार भरे रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक कलयुगी बेटे ने बड़ी बेरहमी से चाकुओं से गोदकर अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस बेटे ने अपनी मां को सिर्फ इसलिए जान से मार दिया, क्योंकि वह उसके प्रेम विवाह के खिलाफ थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव की लड़की से प्रेम प्रसंग
यह मामला हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के नारायणपुरी इलाके का है। इलाके में प्रमिला सिंह (55) अपने बेटे राजा सिंह (28) के साथ रहती थीं। 10 दिन पहले प्रमिला जल गई थीं। इसका इलाज प्रमिला अपनी बेटी के पास हनुमंत विहार के नारायणपुर में करवा रही थी। राजा सिंह पास के ही गांव में खेती-किसानी का काम करता था। उसी गांव की लड़की के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। राजा उस लड़की से शादी करना चाहता था। बेटे की खुशी के लिए प्रमिला सिंह भी इस प्रेम विवाह के लिए मान गई थीं। लेकिन मामला खटास तब आया जब लड़की ने शादी के लिए एक बड़ी शर्त रखी।
लड़की ने शादी के लिए रखी शर्त
जानकारी के अनुसार, लड़की और उसके घर वालों ने शर्त रखी थी कि जब तक राजा अपनी मां का मकान अपने नाम नहीं करा लेता, तब तक यह शादी नहीं होगी। प्रमिला सिंह ने शर्त मानने से इंकार कर दिया और इस शादी का विरोध करने लगीं। राजा ने अपनी मां को लड़की की यह शर्त मानने के लिए मनाया और दबाव डाला, लेकिन प्रमिला नहीं मानी और राजा को भी इस शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद बुधवार को गुस्साए राजा ने कमरे में सो रही अपनी मां पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें: नवी मुंबई एयरपोर्ट पर आज से उड़ेंगी घरेलू उड़ानें, बनेगा वर्ल्ड क्लास ट्रांजिट हब
बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ी मां
इस दौरान प्रमिला की चीख-पुकार सुनकर उसकी बेटी मौके पर पहुंची तो उसने देखा कि मां खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ी हुई हैं। उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही मौके पर डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी और एडीसीपी महेश कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया और हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
1 hr agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
6 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
6 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
10 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
11 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines