उत्तर प्रदेश के कानपुर में 5 मंजिला इमारत में लगी आग के भयानक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धू-धू कर जली बिल्डिंग देखकर डर जाएंगे। हर तरफ धुंआ ही धुंआ है और दमकल कर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।
30 से ज्यादा दमकल वाहनों ने आग पर 7 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया, लेकिन तब तक परिवार के सभी 5 लोग और एक अन्य शख्स की मौत हो चुकी थी। पूरी बिल्डिंग और उसमें बनी फैक्ट्री-गोदाम जलकर राख हो चुके थे। 10 से 15 मिनट के अंदर ही आग ने पूरी बिल्डिंग के चपेट में ले लिया था। देखिए भयानक अग्निकांड के वीडियो…
फैक्ट्री और 2 भाइयों का परिवार रहता था
बता दें कि कानपुर में रविवार रात 9 से 10 बजे के बीच चमन गंज के गांधी नगर इलाके में बनी इमारत में अचानक आग लग गई थी। बिल्डिंग करीब 5 मंजिला थी, जिसमें एक जूता फैक्ट्री और उसका गोदाम था। 2 भाइयों का परिवार रहता था। पहली और दूसरी मंजिल पर फैक्ट्री और गोदाम था।
तीसरी और चौथी मंजिल पर दानिश और कासिफ का परिवार रहता था। पुलिस जवानों और दमकल कर्मियों ने तीसरी मंजिल पर फंसे लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाल लिया, लेकिन चौथी मंजिल पर फंसे दानिश, उसकी पत्नी नाजनीन और 3 बेटियों को नहीं बचाया जा सका। बच्चों को पढ़ाने के लिए आए टीचर की भी जान चली गई है।
ऐसे चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन
बता दें कि अग्निकांड की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। लखनऊ से SDRF के जवानों की टीम भी आई। आग की विकरालता देखकर आस-पास के शहरों से भी फायर ब्रिगेड बुलाई गई। करीब 7 घंटे की मशक्कत के बाद 70 से ज्यादा दमकल कर्मियों ने आग बुझाई।
आग बुझाने से पहले बिल्डिंग के दोनों तरफ 200-200 मीटर का दायरे में इलाके को सील किया गया। करीब 6 इमारतें खाली कराकर लोगों को सुरक्षित जगह भेजा गया। आग कैसे लगी? अभी इसकी सही वजह पता नहीं चल पाई है, लेकिन प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
6 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
7 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
16 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
19 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines