उत्तर प्रदेश के बरेली में इज्जतनगर थाना क्षेत्र की कैलाशपुरम कॉलोनी में 26 जनवरी को जितेंद्र यादव का शव फंदे से लटका हुआ मिला था. शुरुआत में इसे सुसाइड माना जा रहा था, लेकिन फिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया. मिली जानकारी के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है कि जितेंद्र यादव की गला दबाकर हत्या (स्ट्रैंगुलेशन) की बात सामने आई है.
घटना की जांच के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी ज्योति, उसके पिता कालीचरन और मां चमेली को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, पूछताछ में ये भी सामने आया है कि ऑनलाइन जुए में पैसे हारने के बाद दोनों पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ. इसके बाद गुस्से में आकर ज्योति ने पति का गला घोंट कर मार डाला और फिर अपने माता-पिता की मदद से सबूत मिटाने की कोशिश की. इतना ही नहीं ज्योति ने जितेंद्र के शव को मफलर के सहारे लटका दिया जिससे यह आत्महत्या लगे.
पत्नी ने किया सुसाइड का नाटक
घटना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घटनास्थल को देखकर हैरान रह गई. इस दौरान घटनास्थल को लेकर भी कई सवाल उठे. मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र का शव वेंटिलेटर से लटका हुआ मिला था लेकिन उसके पैर स्टूल पर टिके हुए थे और जीभ भी बाहर निकली हुई थी. जिसके बाद शव को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को समझ आ गया कि स्टूल पर पैर टिके होने की स्थिति में सुसाइड करना मुमकिन नहीं है.
ज्योति की कॉल डिटेल से खुले राज
बता दें कि पुलिस ने जब मृतक जितेंद्र की पत्नी ज्योति का फोन चेक किया और उसकी कॉल डिटेंल देखी तो पता चला कि हत्या के तुरंत बाद ज्योति ने ससुराल या फिर पुलिस को फोन करने के बजाय अपने मायके के लोगों को फोन किया. जिसके बाद ही पुलिस को ज्योति पर शक हुआ और जब पुलिस ने सख्ती से ज्योति से पूछताछ की तो ज्योति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया,
9 साल की मोहब्बत के बाद हुई थी शादी
मिली जानकारी के अनुसार, जितेंद्र और ज्योति ने 25 नवंबर 2025 को लव मैरिज की थी और इस शादी के लिए जितेंद्र ने 9 साल का लंबा इंतजार भी किया था. वहीं, परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ज्योति लगातार जितेंद्र पर पैतृक संपत्ति बेचकर उसके नाम एक मकान और एक गाड़ी खरीदने का दबाव बना रही थी. इसके अलावा उसकी मांग पूरी नहीं होने पर वह दहेज उत्पीड़न के केस में फंसाने की धमकी देती थी. वहीं, 26 जनवरी को ऑनलाइन जुए में 20 हजार रुपये हारने की बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि ज्योति ने जितेंद्र की गला दबा कर हत्या कर दी.
संबंधित खबरें
अमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
9 mins agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
2 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
3 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
4 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
12 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
15 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
17 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
19 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines