हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मेडिकल डिवाइस पार्क में आएंगे जापानी डेलिगेट्स, निवेश पर होगी अहम चर्चा

Greater Noida News: मेडिकल उपकरण निर्माण और तकनीकी विकास के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से मेडिकल एक्सीलेंस ऑफ जापान के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय जापानी प्रतिनिधिमंडल 13 नवंबर को मेडिकल डिवाइस पार्क (एमडीपी) का दौरा करेगा. इस प्रतिनिधिमंडल में जापान की नामी मेडिकल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे.

विज्ञापन

Greater Noida News: मेडिकल उपकरण निर्माण और तकनीकी विकास के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से मेडिकल एक्सीलेंस ऑफ जापान के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय जापानी प्रतिनिधिमंडल 13 नवंबर को मेडिकल डिवाइस पार्क (एमडीपी) का दौरा करेगा. इस प्रतिनिधिमंडल में जापान की नामी मेडिकल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. दौरे के दौरान तकनीकी, अनुसंधान सहयोग और निवेश की संभावनाओं पर गहन चर्चा की जाएगी.

एमओयू भी किया जाएगा

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की ओर से बताया गया है कि इस अवसर पर मेडिकल एक्सीलेंस ऑफ जापान, इकोनॉमिक रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर एशियन एंड ईस्ट एशिया और यीडा के बीच एक महत्वपूर्ण अनुबंध (एमओयू) भी किया जाएगा. यह समझौता मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग, इनोवेशन और ट्रेनिंग के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा.

कई देश करेंगे निवेश

ऐसे में एमडीपी में कई देशों के निवेश के अवसर भी खुलेंगे, जिससे ग्रेटर नोएडा अंतरराष्ट्रीय मेडिकल उपकरण निर्माण का प्रमुख केंद्र बन सकेगा. यह दौरा भारत-जापान के बीच औद्योगिक और तकनीकी साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: यूपी के पांच जिलों में रियल एस्टेट को मिली रफ्तार, यूपी रेरा ने 6 परियोजनाओं को दी मंजूरी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें