Mukhtar Ansari: पूर्वी उत्तर प्रदेश के माफिया और नेता रहे मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की बांदा जेल में मदद करने वाले जेलर वीरेंद्र कुमार वर्मा को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। वर्तमान में वीरेंद्र वर्मा सुल्तानपुर जेल के जेलर पद पर तैनात थे। जांच के बाद शासन ने उनके खिलाफ कदम उठाया है।
बांदा जेल में साल 2021 से बंद है मुख्तार अंसारी
जानकारी के मुताबिक यूपी की बांदा जेल में वर्ष 2021 से माफिया मुख्तार अंसारी बंद है। अंसारी के खिलाफ कई गंभीर आरोपों के मुकदमे चल रहे हैं। ऐसे में बांदा में तैनाती के दौरान आरोप है कि जेलर वीरेंद्र कुमार वर्मा ने माफिया मुख्तार अंसारी की मदद की थी। जेल में माफिया से मिलने के लिए आने वाले मुलाकातियों और बाहरी चीजों को पहुंचाने का आरोप है।
डीआईजी जेल प्रयागराज ने शासन को भेजी थी रिपोर्ट
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, इस मामले की जानकारी सामने आने पर शासन स्तर से जांच के आदेश दिए गए थे। इसके बाद डीआईजी जेल प्रयागराज ने अपनी जांच शुरू की, जिसमें बांदा जेल में तैनात तत्कालीन जेलर वीरेंद्र कुमार वर्मा को दोषी पाया गया है। इसके बाद शासन ने जेलर को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया है।
अवधेय राय हत्याकांड में मिली है उम्रकैद
बता दें कि पिछले महीने ही माफिया मुख्तारी अंसारी को अवधेश राय हत्याकांड के मामले में वाराणसी की एमपी एमएलएक कोर्ट ने उम्रकैद की सजा दी है। हालांकि मुख्तार के खिलाफ कई और भी आरोप हैं, जो न्यायालयों में विचाराधीन हैं। बुधवार को एक गैंगस्टर मामले के मुकदमे में माफिया मुख्तार की बाराबंकी कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी हुई थी।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
वृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
5 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
13 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
15 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
17 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
23 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
1 day agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
1 day agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
1 day agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
1 day agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines