Israel-Palestine Conflict, नई दिल्ली: इजरायल में हुए नरसंहार को लेकर भारत में आपराधिक केस दर्ज होने का सिलसिला शुरू हो गया है। विवाद इजरायल पर रॉकेट दागने वाले चरमपंथी संगठन हमास की हिमायत का है। दरअसल, बीती 8 अक्टूबर को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) कैम्पस में फिलिस्तीन की हिमायत में कुछ स्टूडेंट्स ने एक मार्च निकाला था। देश में आतंकी संगठन के समर्थन में पोस्टर लहराने के आरोप में अब यूनिवर्सिटी बहुत सारे स्टूडेंट्स के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी के साथ पुलिस अधिकारियों की तरफ से यूनिवर्सिटी कैंपस में फिलहाल हालात सामान्य होने की बात भी कही गई है।
ध्यान रहे, लगभग 100 साल पुराने भूखंड विवाद को लेकर फिलिस्तीन द्वारा समर्थन प्राप्त चरमपंथी संगठन हमास ने 7 अक्टूबर की सुबह करीब 6 बजे इजरायल के गाजा पट्टी समेत कई जगह रॉकेट दागने शुरू कर दिए थे। इसके बाद इजरायल की तरफ से भी इस हमले का जवाब दिया जा रहा है। अब तब इस घटनाक्रम में 900 इजरायली नागरिकों समेत कुल 1600 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ भारत की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया की तरफ से राजधानी दिल्ली से इजरायल के तेल अवीव के लिए आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है।
यह भी पढ़ें: इजरायल-फिलिस्तीन में भीषण गोलीबारी, अब तक 900 इजरायलियों समेत 1600 की मौत; हमास के सैकड़ों ठिकाने तबाह
इस मामले में देश के प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल के साथ खड़े नजर आ रहे हैं, वहीं 8 अक्टूबर को उस वक्त नया माेड़ आ गया, जब उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के स्टूडेंट्स हमलावर चरमपंथी संगठन हमास के समर्थन में उतर आए। यूनिवर्सिटी कैंपस में मार्च निकाल इन स्टूडेंट्स ने ‘एएमयू स्टैंड फिलिस्तीन’ के पोस्टर लहराए थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो राजनेताओं और आम आदमी ने स्टूडेंट़्स की आलोचना की। अब इस पर पुलिस कार्रवाई भी हो गई है।
<
>
यह भी पढ़ें: हमास के समर्थन में उतरे AMU के छात्र, भाजपा नेता बोले- ‘कभी भारत पर हुआ हमला तो कुछ गद्दार देश नहीं, रिश्ता देखेंगे’
अलीगढ़ सिटी के एसपी ने बताया है कि थाना सिविल लाइन की पुलिस को AMU कैंपस में बिना किसी परमिशन के एक इंटरनेशनल मुद्दे पर मार्च निकाले जाने की सूचना मिली थी। आरोप है कि इस दौरान कुछ आपत्तिजनक और भड़काऊ बातें भी की गई। इस संबंध में थाना सिविल लाइन ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 155ए, 188 और 505 के तहत केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उधर, सूत्रों के मुताबिक इस मार्च का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने बताया कि खालिद, कामरान, नावेद चौधरी और आतिफ नामक चार छात्रों को नामजद किया है, वहीं कुछ अज्ञात विद्यार्थियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
6 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
9 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
9 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
19 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
22 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines