Noida News: नोएडा के एक्सप्रेस वे थाना पुलिस ने हाईटेक चोर गैंग का खुलासा किया है। गैंग के सरगना ने इंस्टाग्राम पर रील देखकर अपराध करना सीखा और एटीएम से कैश चुराने वाला गैंग तैयार कर दिया। आरोपी एटीएम में फाइबर प्ले टलगाकर लोगों के फंसे हुए रुपये चोरी कर लेते थे। कुल 3 आरोपियों की धरपकड़ हुई है। उनके कब्जे से 9 मोबाइल, कार, 46 हजार कैश चोरी के, 2 फाइबर प्लेट, डेबिट कार्ड समेत कई अन्य सामान बरामद हुआ है।
इनकी हुई धरपकड़
एक्सप्रेस वे थाना प्रभारी डाॅक्टर विपिन कुमार ने बताया कि एटीएम में फाइबर प्लेट लगाकर कैश चोरी करने वाले 3 अपराधियों को धर दबोचा गया है। तीनों की पहचान रोहित डंग, बीनस डंग व वैभव बत्रा के रूप में हुई है। तीनों मिलकर मास्टर चाबी और फाइबर प्लेट की मदद से एटीएम से कैश चोरी कर लेते थे। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तत्काल तीनों को दबोचा गया है।
पूछताछ में उगले राज
आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उनके द्वारा एटीएम बूथों को टारगेट करके मास्टर चाबी से एटीएम में नीचे लगे गेट का ढक्कन खोल दिया जाता। उसके बाद कैश निकासी स्थान पर पहले से फाइबर प्लेट लगाकर एटीएम बूथ के बाहर खड़े हो जाते। जब कोई कैश निकालने के लिए आता। उसका ट्रांजेक्शन तो पूरा हो जाता, लेकिन फाइबर की प्लेट लगी होने के कारण कैश एटीएम से बाहर नहीं निकल पाता था। जैसे ही वह व्यक्ति बाहर जाता आरोपी अंदर जाकर प्लेट हटाकर कैश ले लेते थे।
कई एटीएम को बनाया निशाना
पुलिस ने बताया कि करीब डेढ़ महीना पहले गांव वाजिदपुर पीएनबी बैंक के पास लगे एसबीआई बैंक के एटीएम में फाइबर प्लेट लगाकर एटीएम से कैश की चोरी की गई थी। आरोपी बारी बारी से ऐसे एटीएम मशीनों की रेकी करते थे जिनके नीचे का दरवाजा आसानी से खुल सके।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में किसान बोले, यमुना प्राधिकरण कर रहा सौतेला व्यवहार
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
9 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
11 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
12 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
15 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
15 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
17 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
17 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
19 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
21 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines