पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त तनावपूर्ण माहौल है। पाकिस्तान का कहना है कि भारत कभी भी उस पर हमला कर सकता है, वहीं भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार उच्च स्तरीय बैठकें कर रहे हैं। इसी बीच गृह मंत्रालय ने 7 मई 2025 को कई राज्यों को मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए। गृह मंत्रालय की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि राज्य 7 मई 2025 को प्रभावी ढंग से नागरिक सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन करें। यह मॉक ड्रिल इसलिए करवाई जा रही है ताकि किसी आपात स्थिति में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। 6 मई को राजधानी दिल्ली में मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया।
लखनऊ में मॉक ड्रिल से पहले अभ्यास
पाकिस्तान के साथ संभावित युद्ध की स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल से पहले उसका अभ्यास किया गया। सायरन बजते ही लोग सतर्क हो गए और उन्हें बताया गया कि युद्ध जैसी स्थिति में स्वयं की सुरक्षा कैसे करनी है।
दरअसल, भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। गृह मंत्रालय के आदेश के तहत उत्तर प्रदेश के 19 जिलों में मॉक ड्रिल कराई जाएगी ताकि युद्ध जैसी स्थिति में लोगों को अपनी जान बचाने और दूसरों की सहायता करने के प्रति जागरूक किया जा सके। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कल प्रदेश के 19 जिलों में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।
यहां देखें वीडियो
मॉक ड्रिल के दौरान निम्नलिखित बातों पर विशेष जोर दिया जाएगा
- हवाई हमले के अलर्ट के समय सायरन बजाना।
- हमले के समय नागरिकों, छात्रों आदि को स्वयं की सुरक्षा हेतु प्रशिक्षित करना।
- हमले के दौरान ब्लैकआउट करना।
- महत्वपूर्ण संयंत्रों/स्थापनाओं को छिपाने की व्यवस्था करना।
- लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की योजना बनाना और उसका अभ्यास करना।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
6 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
7 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
10 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
10 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines