Seat Sharing in INDIA Alliance : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक पार्टियों में हचलच तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग को लेकर पेंच फंसा है, लेकिन मायावती के इनकार के बाद रास्ता साफ हो गया। अब यह तय हो गया है कि यूपी में इंडिया गठबंधन के तहत सपा-आरएलडी और कांग्रेस ही एकसाथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। इसे लेकर दिल्ली में महफिल सजने वाली है।
यूपी में पहले कयास लगाए जा रहे थे कि मायावती भी इंडिया गठबंधन में शामिल हो सकती हैं, लेकिन उन्होंने सोमवार को किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन करने से मना कर दिया। बसपा अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ेगी। ऐसे में अब क्लियर हो गया कि तीन पार्टियों के बीच ही सीटों का बंटवारा होना है। दिल्ली में बुधवार को सीट बंटवारे को लेकर सपा नेताओं के साथ कांग्रेस राष्ट्रीय गठबंधन समिति की बैठक होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें : गिरिराज सिंह बोले- 10% कम मिल रहीं सीटें
पहले भी टल चुकी है कांग्रेस-सपा की बैठक
राष्ट्रीय राजधानी में होने वाली बैठक में इंडिया गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर विस्तार से चर्चा होगी। इससे पहले भी कांग्रेस और सपा के बीच बैठक होनी थी, लेकिन तैयारी पूरी न होने की वजह से टल गई थी। इंडिया गठबंधन की ओर से सीट बंटवारे के लिए 31 जनवरी की डेडलाइन जारी की गई है। ऐसे में बैठक के बाद किसी भी दिन सीट शेयरिंग के फॉर्मूले का ऐलान किया जा सकता है।
50 से 55 सीटों पर दावा ठोक रही सपा
उत्तर प्रदेश में कुल 80 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें से अधिकांश सीटों पर सपा दावा कर रही है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि सपा यूपी में 50 से 55 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, जबकि कांग्रेस को 15 से 20 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, जयंत चौधरी की पार्टी आरएलडी पश्चिमी यूपी की 5 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतार सकती है।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
4 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
5 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
8 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
10 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines