IIT BHU Girl Molestation Case Student Protest In Campus: काशी हिंदू यूनिवर्सिटी IIT में एक छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। यहां बुधवार रात एक छात्रा विवि परिसर के कैंपस में अपने दोस्त के साथ घूम रही थी। इस दौरान वहां आए कुछ बदमाशों ने उसके साथ छेड़खानी कर मारपीट की। मामले में एफआई आर दर्ज करवाई गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
यह है मामला
छात्रा से छेड़खानी की घटना के बाद परिसर में छात्र धरने पर बैठ गए। छात्रों ने बताया कि यह घटना 2017 में हुई छेड़खानी की घटना से बड़ी है। वहीं छात्रों ने आरोप लगाया कि परिसर में अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। छात्रा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने छात्रा के कपड़े उतारकर किस किया। छात्रा ने बताया कि मैं अपने हाॅस्टल से निकलकर गांधी स्मृति छात्रावास चौराहे के पास पहुंची तो वहीं मुझे मेरा दोस्त मिल गया। फिर हम दोनों साथ चलने लगे तभी बाइक सवार तीन लोग वहां आए। उन्होंने मेरा मुंह दबा लिया और कोने में लेकर गए। इसके बाद मुझे किस किया और मेरे सारे कपड़े उतार कर वीडियो बना लिया।
बंधक बनाने के बाद मेरा नंबर भी ले लिया
छात्रा ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। इस दौरान आरोपियों ने मेरा फोन नंबर भी ले लिया। 10-15 मिनट तक बंधक बनाने के बाद मुझे छोड़ दिया। एफआईआर में छात्रा ने आरोपियों की पहचान भी बताई है। छात्रा ने बताया कि वहां से निकलकर मैं भागी तो डरकर प्रोफेसर के आवास में घुस गई। वहां करीब 20 मिनट तक रुकी रही। इसके बाद मैंने प्रोफेसर से हाॅस्टल तक छोड़ने के लिए कहा। मामले में पुलिस ने बताया कि वह आरोपियों की तलाश में जुटी है। इसके लिए वह सीसीटीवी खंगाल रही है।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
11 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
13 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
16 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
17 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
17 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
19 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
20 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
20 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
20 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines