Honour Killing: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में चार भाइयों ने अपनी सगी बहन की बीच चौराहे पर गोली मारकर हत्या (Honour Killing) कर दी। बहन ने दो साल पहले गांव के ही एक युवक से प्रेम विवाह किया था। दो साल तक बाहर रहने के बाद करीब 20 दिन पहली ही महिला अपने गांव आई थी। महिला के देवर ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
प्रेम विवाह पर दिया था ‘गांव निकाला’
जानकारी के मुताबिक ये वारदात जिले के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीपुर अटेरना की है। बताया गया है कि यहां रहने वाली फरहाना ने करीब दो साल पहले गांव के ही शाहिद से प्रेम विवाह कर लिया था। इस शादी के बाद फरहाना के परिवार वाले नाराज हो गए। आरोप है कि उन्होंने फरहाना को गांव से निकल जाने की धमकी दी थी। साथ ही कहा था कि वापस आई तो जान से मार देंगे।
चार भाइयों ने चारों ओर से घेरा
उधर शाहिद के भाई ने पुलिस को बताया कि करीब 20 दिन पहले ही भाभी फरहाना और शाहिद वापस गांव आए थे। इस पर आरोपियों ने भाभी को जान से मारने की धमकी दी थी। उसने बताया कि भाभी एक व्यूटी पार्लर पर काम करती थी। बुधवार को वह घर लौट रही थी। तभी उनके भाइयों सलमान, फमान, नोमान और मेहरबान ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद बीच चौराहे पर गोली मार दी।
गांव में तैनात की फोर्स
सूचना पर सीओ बुढ़ाना विनय गौतम भारी संख्या में फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ ने मीडिया को बताया कि आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों में रंजिश है। गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
8 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
11 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
12 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
14 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
14 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
16 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
17 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
18 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
21 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines