Hathras Stampede Incident : उत्तर प्रदेश की हाथरस घटना को लेकर पुलिस हर एंगल पर जांच पड़ताल कर रही है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने सरकार को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है। ये हादसा कैसे हुआ और इसके लिए कौन जिम्मेदार है? इसे लेकर जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया गया। आइए जानते हैं कि एसआईटी की रिपोर्ट में कौन से 5 बड़े खुलासे किए गए हैं।
आपको बता दें कि हाथरस में मंगलवार को अचानक से लोगों में अफरातफरी मच गई थी, जिसमें 121 लोगों की मौत हो गई, जबकि अभी भी कई घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल का दौरा किया, जबकि नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को पीड़ितों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।
यह भी पढे़ं : ‘मैं जा रहा हूं, आज प्रलय आएगी’; क्या बाबा को पहले था Hathras Stampede का अंदेशा?
SIT की जांच रिपोर्ट में हुए ये बड़े खुलासे
1. हाथरस सत्संग में लापरवाही और बदइंतजामी की वजह से भगदड़ मची थी। आयोजकों ने परमिशन मांगने के दौरान कहा था कि धार्मिक कार्यक्रम में पूरे इंतजाम रहेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
2. भोले बाबा के सत्संग में अधिकांश नए अनुयायी आए हुए थे। भीड़ भोले बाबा को देखने के लिए आगे बढ़ी और धक्कामुक्की होने से अफरातफरी मच गई।
3. एसआईटी ने इस घटना के लिए स्थानीय प्रशासन को भी जिम्मेदार माना है। अधिकारियों ने सत्संग स्थल का दौरा नहीं किया था। ऐसे में वे स्थिति का आकलन नहीं कर पाए और यह घटना घट गई।
यह भी पढे़ं : Hathras Stampede: शराब से लेकर शबाब तक का आदी है ‘बाबा’ सूरजपाल, चश्मदीद ने खोले कई राज
4. अधिकतर पुलिसकर्मी सत्संग स्थल के बाहर तैनात थे। वे सड़क पर भीड़ नियंत्रित और ट्रैफिक की व्यवस्था पर ही लगे रहे, ताकि हाईवे पर गाड़ियों की कतार न लगे।
5. जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में सत्संग स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों और आयोजकों से पूछताछ करने की बात की है। एसआईटी का मानना है कि आयोजन समिति ने पुलिस प्रशासन को पहले से तथ्यों के बारे में अवगत नहीं कराया था।
संबंधित खबरें
4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 hr agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
2 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
4 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
13 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
14 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
15 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
16 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines