Hathras Kritath Murder Case: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के बहुचर्चित छात्र कृतार्थ हत्याकांड में अब नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने अपनी चार्जशीट में जेल में बंद डीएल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक और उसके पिता समेत पांचों आरोपियों को क्लीन चिट दे दी। उन्हें सिर्फ सबूत मिटाने और अपराध की सूचना न देने का दोषी माना है। पुलिस ने कृतार्थ की हत्या के आरोप में स्कूल के कक्षा 8 के 13 वर्षीय छात्र को आरोपी बनाया है। आरोपी बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी छात्र का स्कूल में मन नहीं लगता था। वह स्कूल से छुट्टी चाहता था।
छुट्टी के लिए मर्डर
बार-बार पूछता था कि अगर कोई स्कूल में मर जाएगा तो क्या छुट्टी हो जाएगी। इसलिए उसने 22 सितंबर की रात को लाल गमछे से गला दबाकर छात्र कृतार्थ की हत्या कर दी थी। इसके बाद हॉस्टल में जाकर सो गया था। जानकारी के अनुसार थाना चंदपा के गांव चुरसेन का 11 वर्षीय छात्र कृतार्थ सहपऊ क्षेत्र के रसगवां गांव के डीएल पब्लिक आवासीय स्कूल में कक्षा 2 में पढ़ता था। वह स्कूल के ही हॉस्टल में रहता था।
यह भी पढ़ें- ‘जब तक बिहार में बीजेपी की सरकार नहीं…तब तक अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि नहीं’ बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा
पिता श्रीकृष्ण सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। हत्या के अगले दिन उसके परिवार के लोगों को स्कूल के प्रबंधक दिनेश बघेल ने सूचना दी थी कि कृतार्थ की तबीयत खराब है। जब परिजन हॉस्टल पहुंचे तो वहां कृतार्थ नहीं मिला। परिजनों ने फोन पर प्रबंधक दिनेश बघेल से पूछा तो उसने गुमराह किया था। परिजनों ने पुलिस की मदद से प्रबंधक दिनेश बघेल को हाथरस के सादाबाद में पकड़ लिया था। उसकी गाड़ी से कृतार्थ की लाश बरामद की थी।
यह भी पढ़ें- पटना में BPSC ऑफिस के सामने लाठीचार्ज, PT परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे थे छात्र, Video
उस समय UP पुलिस ने कहा था कि स्कूल प्रबंधक दिनेश बघेल का पिता जशोधन उर्फ भगत तंत्र-मंत्र करता था। तंत्र-मंत्र और बलि देने के चक्कर में छात्र कृतार्थ की हत्या की गई। जशोधन और दिनेश को विश्वास था कि तंत्र-मंत्र और बलि देने से स्कूल और काम-धंधे में तरक्की होगी। पुलिस ने अपनी जांच में इसी घटनाक्रम को मानते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन अब हत्या में नया मोड आया है। पुलिस ने अपनी चार्जशीट में कृतार्थ की हत्या के आरोप में स्कूल के एक छात्र को आरोपी बनाया है। आरोपी मथुरा का रहने वाला है। घटना से 3 माह पहले ही उसने स्कूल में कक्षा 8 में दाखिला लिया था।
आरोपियों को मिली बेल
आरोपी पक्ष के वकील डॉ. पार्थ गौतम के अनुसार मामले में स्कूल मैनेजर समेत पांचों आरोपियों को मंगलवार को जमानत मिल गई है। हालांकि अभी भी वे जेल से रिहा नहीं हुए हैं। क्योंकि स्कूल प्रबंधक पर बिना अनुमति आवासीय विद्यालय संचालित करने का भी आरोप है। हाथरस बीएसए ने भी इस मामले में मुकदमा दर्ज करवाया था।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
4 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
4 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
12 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
13 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
14 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
16 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
16 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
17 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
19 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines