आनंद शुक्ला/हरदोई
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक सिपाही के निलंबन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। मामला एक वायरल वीडियो से जुड़ा है, जिसमें सिपाही एक भाजपा नेता के समर्थन में नारेबाजी करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद हरदोई के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीरज कुमार जादौन ने मामले को गंभीरता से लिया और सिपाही के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की।
वायरल वीडियो में कांस्टेबल भूपेन्द्र चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के स्वागत में ‘बब्बन दादा जिंदाबाद’ के नारे लगाते नजर आ रहा है। बताया गया है कि यह सिपाही भाजपा जिलाध्यक्ष की सुरक्षा में तैनात था और एक कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक नारेबाजी करता दिखाई दिया।
वीडियो के वायरल होते ही राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कानून की रक्षा करने वाले व्यक्ति का इस तरह का आचरण जनता के विश्वास को आघात पहुंचाता है।
आरक्षी भूपेन्द्र चौहान को तुरंत किया निलंबित
मामला एसपी तक पहुंचने के बाद उन्होंने वीडियो की जांच कराई, जिसके आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने जिले के सभी पुलिसकर्मियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि कर्तव्य में लापरवाही या किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधियों में भागीदारी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उप निरीक्षक को भी निलंबित कर चुके हैं SP
हरदोई में पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने थाना मल्लावां के उपनिरीक्षक नवीन चन्द्र द्विवेदी को भी हाल ही में निलंबित किया था। दरअसल उपनिरीक्षक ने जनसुनवाई के दौरान लापरवाही बरती थी। एक व्यक्ति अपने गुमशुदा पुत्र की शिकायत लेकर थाने पहुंचा था लेकिन उपनिरीक्षक द्विवेदी ने शिकायत का संज्ञान नहीं लिया और कोई कार्रवाई भी नहीं की। जानकारी मिलते ही एसपी ने गैंगस्टर सेल प्रभारी को जांच सौंपी। जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद एसपी ने उपनिरीक्षक को तुरंत निलंबित कर दिया।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP की जीत, SP ने चौंकाया, कांग्रेस का खुला खाता
9 mins agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
2 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
12 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
14 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
15 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
16 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
17 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
20 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
21 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines