उत्तर प्रदेश के हापुड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कई युवक मिलकर एक शख्स की पिटाई कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है और अब इस मारपीट में शामिल दबंगों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन युवक इस मारपीट में शामिल थे।
पिलखुवा के रहने वाले 20 वर्षीय दीपक 7 अप्रैल को सामान खरीदने के लिए गया था। मोनाड यूनिवर्सिटी के पास स्थित फाटक पर कुछ दबंगों ने उसे रोका और मारपीट शुरू कर दी। दबंग दीपक को अपनी बाइक पर बैठाकर कुछ दूर स्थित निजामपुर फाटक ले गए। वहां भी दीपक के साथ मारपीट की गई।
लात-घूंसों, बेल्ट और डंडों से हुई पिटाई
इसके बाद वे सभी दीपक को लेकर गांव कस्तला कास्माबाद पहुंचे, जहां दबंगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। लात-घूंसों, बेल्ट और डंडों से उस पर हमला किया गया। उसे जमीन पर गिराकर खतरनाक तरीके से पीटा गया। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
पुलिस थाने पर दी तहरीर
वहीं, पीड़ित दीपक किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर पुलिस थाने पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दबंगों ने दीपक पर हमला क्यों किया। जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
3 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
3 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
3 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
14 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
17 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
18 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines