हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कोल्ड ड्रिंक के पैसे को लेकर हुआ बवाल, सड़क पर हुई जंग! हापुड़ का वीडियो वायरल

हापुड़ जिले के कपूरपुर थाना क्षेत्र के सिरोधन गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोल्ड ड्रिंक के पैसों को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। सड़क पर अफरातफरी मच गई और घटना का वीडियो वायरल हो गया।

विज्ञापन

मोहम्मद शाहिद/हापुड़

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में सड़क पर दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर ऐसा प्रतीत होता है जैसे सड़क पर कोई जंग छिड़ गई हो। मामूली से विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि स्थिति हिंसक हो गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई।

क्यों हुआ विवाद?

जानकारी के अनुसार, यह घटना हापुड़ के कपूरपुर थाना क्षेत्र स्थित सिरोधन गांव की है, जहां कोल्ड ड्रिंक के पैसों को लेकर शुरू हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव में रहने वाले नितिन और रिहान के बीच बहस हो गई, जो धीरे-धीरे दोनों पक्षों के लोगों के बीच झगड़े में बदल गई।

विज्ञापन

जंग का मैदान बनी सड़क

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस दौरान कांच की बोतलों से भी हमला किया गया। यह पूरा घटनाक्रम किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐसा लग रहा है कि सड़क जंग का मैदान बन गई है।

देखें वीडियो


हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह सड़क पर अफरातफरी मच गई थी और लोग एक-दूसरे पर लगातार पथराव कर रहे थे। इस घटना में सड़क पर चलने वाले आम लोगों को भी नुकसान पहुंच सकता था। आम लोगों की परवाह किए बगैर जिस तरह दोनों पक्ष की तरह से हमले किए गए, स्थानीय लोग हैरत में हैं और चिंता जता रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : पत्रकारों के किस सवाल पर भड़की अलीगढ़ की सास? बोली-भागो…नहीं तो तोड़ दूंगी मोबाइल

फिलहाल कपूरपुर थाना पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है और संबंधित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola