उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के दौरान दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन लोग घायल होने के कारण कानपुर रेफर किए गए हैं। वहीं बाकी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। ट्रैक्टर चित्रकूट से मुंडन कार्यक्रम कर यात्रियों को भरकर ला रहा था। इस दौरान यह हादसा हुआ है।
कब हुआ हादसा?
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के नारायच गांव के पास चित्रकूट से मुंडन कार्यक्रम कर श्रद्धालु अपने घर वापस ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठकर आ रहे थे। तभी गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक की टक्कर हो गई, जिसमें कई यात्रियों की मौत हो गई है।
कई घायलों को कानपुर रेफर किया
हादसे की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर दो दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से एक दर्जन की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। मुंडन कार्यक्रम से लौट रहे श्रद्धालुओं की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
अपर पुलिस अधीक्षक मनोज गुप्ता ने बताया कि हादसे में 2 लोगों की मृत्यु हो गई है। थाना मौदहा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जरूरी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है।
ये भी पढ़ें- सेना के जवानों के ट्रांसफर की आड़ में गांजे की तस्करी का पर्दाफाश, मऊ में 20 क्विंटल गांजा बरामद
संबंधित खबरें
LPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
1 hr agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
10 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
14 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
15 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
15 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
15 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
20 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
1 day agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines