Haj Pilgrims Flight News: हज यात्रियों को लेकर आ रही इंटरनेशनल फ्लाइट की उत्तर प्रदेश के लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई, क्योंकि लैंड होने से ठीक पहले अचानक प्लेन के पहिए में चिंगारी भड़की गई और धुंआ निकलने लगा। पहिए से धुंआ निकलता देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया। पायलट ने ATC से संपर्क करके एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सेफ लैंडिंग कराई। एयरपोर्ट स्टाफ ने आनन फानन में फायर ब्रिगेड को बुलाकर चिंगारी को बुझाया। इंजीनियर्स ने प्लेन की टेक्निकल इंस्पेक्शन कर ली है।
250 हज यात्रियों को लेकर आया था
बताया जा रहा है कि पहिए में चिंगारी हाइड्रोलिक लीक के कारण भड़की। वहीं लैंड होते ही विमान में सवार सभी 250 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। विमान में सवार सभी 250 लोग हज यात्री थे, जो सऊदी अरब से लौट रहे थे। रविवार शाम की घटना है। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि लैंडिंग गियर में तकनीकी खराबी आने के कारण चिंगारी भड़की। सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट SV 3112 जेद्दा से रवाना हुई थी, लेकिन लखनऊ में लैंडिंग करते समय हादसे का शिकार हो गई।
यह भी पढ़ें:पैसेंजर ट्रेन के कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा तफरी, महाराष्ट्र के पुणे में हुआ हादसा
20 मिनट में बुझाई गई चिंगारी
एयरपोर्ट अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, पहिए में भड़की चिंगारी को पानी और फोम का स्प्रे करके बुझाया गया और इसमें करीब 20 मिनट लगे। रनवे पर लैंडिंग करते समय चिंगारी भड़की और जब विमान टैक्सी-वे पर आ रहा था, तब पहिए से धुंआ निकलने लगा। जब चिंगारी भड़की, तब हज यात्री विमान के अंदर ही बैठे थे। चिंगारी बुझाने के बाद प्लेन को पुश करके टैक्सी-वे पर लाया गया। हज यात्रियों को इमरजेंसी गेट से रेस्क्यू किया गया। विमान अभी एयरपोर्ट पर ही खड़ा है। इसमें आई तकनीकी खराबी को ठीक करके ही विमान को वापस भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें:Boeing 787-9: जर्मनी वापस क्यों लौट गई लुफ्थांसा की फ्लाइट, नहीं मिली हैदराबाद में लैंडिंग की परमिशन
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
5 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
8 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
9 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
19 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
22 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
23 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines