Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र की पॉश हाउसिंग सोसायटियों में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला गौड़ सिटी के 7वीं एवेन्यू का है। एक महिला पर आवारा कुत्ते ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद से सोसायटी में दहशत का माहौल है। निवासियों ने मेंटिनेंस टीम की लापरवाही पर गहरी नाराजगी जताई है।
पार्क में टहल रही थी महिला
एच टावर में रहने वाली महिला रोज की तरह बुधवार रात पार्क में टहल रही थीं। उसी दौरान एक आवारा कुत्ता उनके पीछे पड़ गया। पहले तो महिला ने दूरी बना ली, लेकिन जैसे ही वह दोबारा टहलने लौटी। कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। कुत्ते के काटने से महिला के हाथ में गहरा घाव हुआ है। उन्हें तुरंत उपचार के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया।
लापरवाही का आरोप
निवासियों ने बताया कि इस समस्या की शिकायत मेंटिनेंस टीम को एक सप्ताह से लगातार की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। आरोप है कि सुपरवाइजर को तीन बार लिखित और मौखिक रूप से शिकायत दी गई। बावजूद इसके कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
खुले में भोजन कराने से बिगड़ रहे हालात
सोसायटी के पार्क, ओपन एरिया और पार्किंग क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की गतिविधियां आम हो गई हं। कई निवासी नियमों के बावजूद टावर और फ्लोर के पास कुत्तों को खाना खिलाते है जिससे ये कुत्ते इन्हीं क्षेत्रों में झुंड बनाकर रहने लगे है। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं लगातार डर के साये में जीने को मजबूर है।
बच्चों के पीछे भी दौड़ चुके है
कई बार कुत्ते बच्चों के पीछे दौड़ चुके है। बुजुर्गों को गिराने जैसी घटनाएं भी सामने आई है। महिला पर हुआ हमला इसी लापरवाही का नतीजा है। मेंटिनेंस टीम कुत्तों को लेकर सोसायटी के नियमों का पालन नहीं करवा पा रही है।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला एस्पायर सोसायटी में दिखा कोबरा, अफरा-तफरी के बाद पकड़ा गया
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
9 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
13 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
18 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
18 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
20 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
23 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
23 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 day agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines