Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित विक्ट्री वन सोसायटी में सोमवार शाम से लेकर मंगलवार दोपहर तक लगभग 20 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. इस दौरान सोसायटी में डीजी सेट से बिजली सप्लाई की गई, जिसके लिए निवासियों से 17 रुपये प्रति यूनिट तक वसूले गए.
नहीं दी कोई स्पष्ट जानकारी
सोसायटी के निवासी प्रशांत कुमार ने बताया कि सोमवार शाम अचानक बिजली चली गई और कई घंटे बीत जाने के बाद भी सप्लाई बहाल नहीं हुई. बार-बार शिकायत करने के बावजूद बिल्डर प्रबंधन की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई. अगले दिन सुबह जारी नोटिस में प्रबंधन ने कहा कि यह एनपीसीएल की ओर से तकनीकी फॉल्ट है, जिसे ठीक करने में समय लग रहा है.
बिल्डर की व्यवस्था में गड़बड़ी का आरोप
हालांकि, निवासियों का आरोप है कि एनपीसीएल की बजाय बिल्डर की आंतरिक व्यवस्था में गड़बड़ी के कारण बिजली ठप रही. करीब 20 घंटे बाद मंगलवार दोपहर तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई. इस दौरान डीजी सेट चलने से डीजल खर्च का पूरा भार निवासियों पर डाल दिया गया.
आए दिन होती है समस्या
रिहायशी लोगों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब सोसायटी में लंबी बिजली कटौती हुई हो. आए दिन इस तरह की समस्याएं सामने आती रहती हैं, लेकिन बिल्डर प्रबंधन की ओर से स्थायी समाधान नहीं निकाला जा रहा. निवासियों ने कहा कि वह अब इस मसले को लेकर प्राधिकरण और एनपीसीएल अधिकारियों से औपचारिक शिकायत करेंगे.
ये भी पढ़ें: निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की आज नहीं हुई नोएडा के जेल से रिहाई, जानें क्या रहा कारण
संबंधित खबरें
ग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
1 hr ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
1 hr agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
3 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
4 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
15 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
16 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
17 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
21 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
21 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines