Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर टेकजोन-4 स्थित सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल से रायन इंटरनेशनल स्कूल तक की सड़क शुक्रवार को दोपहर के समय भारी जाम की चपेट में आ गई। स्कूल छुट्टी के वक्त सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। स्कूल बसों से लेकर निजी वाहनों तक सभी फंसे रहे। इस दौरान बच्चे, अभिभावक और आम लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। इस वजह से स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई।
तीन किलोमीटर लंबा लगा जाम
निवासियों ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे से शुरू हुआ जाम लगभग तीन किलोमीटर तक फैला रहा। सर्वोत्तम स्कूल से रायन स्कूल तक की संकरी सड़क पर दोनों ओर वाहनों का दबाव इतना बढ़ गया कि सड़क पूरी तरह जाम हो गई। सिंगल लेन होने के कारण न तो आगे निकलने का रास्ता था और न ही कोई वैकल्पिक मार्ग।
रोज होती है समस्या
स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने बताया कि यह समस्या नई नहीं है। रोजाना सुबह और दोपहर के समय स्कूल आने-जाने के दौरान जाम की यही स्थिति देखने को मिलती है। लोग अब इस समस्या से परेशान होकर सोशल मीडिया पर आवाज उठाने लगे है। लोगों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से इस रोड को बढ़ाने, फुटपाथ निर्माण और समुचित ट्रैफिक प्रबंधन की मांग की थी। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। हर दिन बच्चों को स्कूल से लेने के लिए समय से पहले निकलना पड़ता है, फिर भी जाम में फंस जाते हैं।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम
4 mins agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
34 mins agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
4 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
5 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
18 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
21 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
22 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines