Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित विक्ट्री 1 सेंट्रल सोसायटी के निवासियों को आने वाले दिनों में बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। बिल्डर प्रबंधन ने लिफ्ट मेंटेनेंस के चलते एक नोटिस जारी कर सूचित किया है कि सोमवार से अगले चार दिनों तक हर रोज सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक लिफ्ट बंद रहेंगी। इस दौरान अधिकतर लोग ऑफिस, स्कूल या बाजार जाने के लिए बाहर निकलते हैं। ऐसे में लिफ्ट बंद रहने से ऊंची मंजिलों पर रहने वाले निवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
एक टावर, एक लिफ्ट
सेसायटी के निवासी प्रशांत ने बताया कि परिसर में कई 19 मंजिला टावर हैं, जहां नियमानुसार हर टावर में दो लिफ्ट होना अनिवार्य है। यहां ऐसा नहीं है। एक ही लिफ्ट संचालित की जा रही है। ऐसे में अगर वही लिफ्ट मेंटेनेंस के नाम पर बंद कर दी जाती है तो ऊपर-नीचे आना बेहद मुश्किल हो जाएगा।
बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए खतरे की स्थिति
निवासियों का कहना है कि सोसायटी में कई बुजुर्ग, बीमार और छोटे बच्चों वाले परिवार रहते हैं। लिफ्ट सेवा बंद रहने से उन्हें सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ेगा। 19 मंजिला इमारत में अत्यंत कष्टदायक और जोखिमभरा हो सकता है।
बिल्डर प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप
निवासियों का आरोप है कि बिल्डर प्रबंधन लंबे समय से लिफ्ट संबंधी शिकायतों को नजरअंदाज करता आ रहा है। न तो वैकल्पिक लिफ्ट का प्रबंध किया गया है और न ही मरम्मत के समय के लिए कोई सर्वसम्मति बनाई गई।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: यमुना सिटी के वीरान भूखंडों पर होगी बसावट, यीडा ने तैयार किया स्पेशल प्लाॅन
संबंधित खबरें
'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
1 hr agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
2 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
2 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
3 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
4 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
5 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
8 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
11 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
18 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines