Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसाइटी में बुधवार देर रात एक कार के प्रवेश को लेकर निवासियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच मारपीट की घटना सामने आई. आरोप है कि सुरक्षा कर्मियों ने बिना स्टीकर वाली कार को सोसाइटी में प्रवेश नहीं दिया, जिससे विवाद शुरू हुआ और हाथापाई तक बढ़ गई.
पूर्व मेंटेनेंस इंचार्ज का मामला
कार में सोसायटी के पूर्व मेंटेनेंस इंचार्ज के परिवार के सदस्य सवार थे. कार पर प्रवेश स्टीकर नहीं होने के कारण सुरक्षा कर्मियों ने इसे रोक दिया. इस पर कार सवार युवक और सुरक्षा कर्मियों के बीच कहासुनी हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई. मारपीट में एक युवक के सिर में चोट लगी.
पुलिस ने लिया संज्ञान
बिसरख कोतवाली के प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अब तक किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है. वायरल हुए वीडियो के आधार पर पुलिस ने संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है. घटना की पुष्टि करते हुए उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
लोगों ने किया बीच बचाव
सोसायटी निवासियों ने भी घटना के दौरान बीच-बचाव किया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इससे पहले भी सोसायटी में एंट्री को लेकर विवाद के मामले सामने आ चुके है.
ये भी पढ़ें: नोएडा की महिला को मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी देकर 31 लाख ठगे, 7 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
संबंधित खबरें
यूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
7 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
23 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
23 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines