हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों ने रजिस्ट्री को लेकर किया प्रदर्शन, जल्द मिल सकती है राहत

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लंबे समय से रजिस्ट्री की राह देख रहे महागुन मंत्रा 2 के निवासियों को अब राहत की उम्मीद जगी है. गंगा और गायत्री टावर के करीब 50 फ्लैट खरीदार शनिवार को बिल्डर के नोएडा स्थित कार्यालय पहुंचे और एक बार फिर रजिस्ट्री की मांग दोहराई.

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लंबे समय से रजिस्ट्री की राह देख रहे महागुन मंत्रा 2 के निवासियों को अब राहत की उम्मीद जगी है. गंगा और गायत्री टावर के करीब 50 फ्लैट खरीदार शनिवार को बिल्डर के नोएडा स्थित कार्यालय पहुंचे और एक बार फिर रजिस्ट्री की मांग दोहराई. उन्होंने कहा कि उन्हें पिछले कई वर्षों से तारीख पर तारीख दी जा रही है, लेकिन अब वे ठोस कार्रवाई चाहते हैं.

30 नवंबर तक मिल सकती है राहत

निवासियों ने बताया कि बिल्डर की ओर से उन्हें यह जानकारी दी गई कि अधिसूचना के आधार पर गंगा और गायत्री टावरों के लिए भूमि भुगतान के विरुद्ध जमा राशि के परिमाणीकरण को लेकर सोमवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को आवेदन किया जाएगा. साथ ही, 25 से 30 नवंबर के बीच बकाया राशि और समय विस्तार शुल्क का भुगतान करने की भी बात कही गई.

अब जगी उम्मीद, लेकिन भरोसा अभी अधूरा

निवासियों का कहना है कि बिल्डर के इस आश्वासन से उम्मीद तो बंधी है, लेकिन भरोसा तब तक नहीं होगा जब तक रजिस्ट्री की प्रक्रिया वास्तविक रूप से शुरू नहीं होती. उनका आरोप है कि बिल्डर ने बिना रजिस्ट्री के पजेशन दे दिया, जबकि हर महीने मेंटेनेंस शुल्क नियमित रूप से लिया जा रहा है.

बिल्डर कर रहा टालमटोल

खरीदारों का कहना है कि बिल्डर अब तक प्राधिकरण का बकाया भुगतान करने में टालमटोल कर रहा है. उन्होंने यह भी याद दिलाया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई पिछली बैठक में बिल्डर ने झूठे आश्वासन दिए थे, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया.

हर सप्ताह करेंगे प्रदर्शन

निवासियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू नहीं होती, वे हर सप्ताह प्रदर्शन जारी रखेंगे. उनका कहना है कि वे अपने अधिकारों के लिए अब पीछे नहीं हटेंगे.

ये भी पढ़ें: Greater Noida News: यमुना सिटी बनेगी देश की दूसरी ‘हाइड्रोजन सिटी’, लग्जरी बसों से निकलेगी सिर्फ पानी की भाप

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें