Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले खरीदार इन दिनों जमीन पर बैठकर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर है। उनको आशियाना बेचने वाले बिल्डर ऐसी आफिस में बैठकर मौज काट रहे है। महागुन मंत्रा 1 और महागुन मंत्रा 2 सोसायटी के सैकड़ों फ्लैट खरीदार कई सालों से रजिस्ट्री न होने की समस्या से जूझ रहे हैं। इसको लेकर शनिवार को सोसायटी के निवासियों ने प्रबंधन के साथ बैठक की। रजिस्ट्री की मांग को लेकर निवासी जमीन पर बैठे नजर आए। आरोप है कि बिल्डर ने फ्लैट की पूरी कीमत और स्टांप शुल्क लेने के बावजूद अब तक रजिस्ट्री नहीं करवाई है।
प्राधिकरण के बकाए को लेकर अड़चन
निवासियों का कहना है कि बिल्डर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का भुगतान नहीं कर रहा जिसकी वजह से रजिस्ट्री की प्रक्रिया अधर में लटकी हुई है। महागुन मंत्रा 1 में तीन टावरों में 546 फ्लैट हैं, जिन पर तीन वर्ष पूर्व पजेशन मिल चुका है। इसके बावजूद अब तक एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी है।
स्वतंत्रता दिवस पर मिठाई बांटने से इनकार
निवासी जेपी पांडेय, देवेंद्र जाखड़ और राजेश कुमार ने बताया कि इस बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोसायटी प्रबंधन ने मिठाई बांटने तक से मना कर दिया, जिससे लोगों में नाराजगी और अधिक बढ़ गई। उनका कहना है कि राष्ट्रीय पर्वों जैसे होली, दिवाली व स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करना मेंटिनेंस टीम की जिम्मेदारी है, लेकिन बिल्डर प्रबंधन अब उससे भी पल्ला झाड़ रहा है।
मंत्रा 2 के होम बायर्स भी परेशान
मंत्रा 1 की तरह महागुन मंत्रा 2 के होम बायर्स ने बताया कि उन्हें वर्ष 2021 और 2022 में पजेशन दिया गया था। गंगा टावर में 310 और गायत्री टावर में 206 फ्लैट हैं, जिनमें 300 से अधिक परिवार रह रहे हैं। सभी ने पूरी राशि का भुगतान कर दिया है, लेकिन रजिस्ट्री नहीं की गई। इस मुद्दे को लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से कई बार बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ।
22 सप्ताह से जारी है विरोध
निवासियों ने बताया कि वह पिछले 22 सप्ताह से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन बिल्डर और प्राधिकरण दोनों ही सुनवाई नहीं कर रहे। वह बार-बार झूठे आश्वासन देकर होम बायर्स को गुमराह कर रहे हैं। मजबूर होकर अब लोग सड़क पर उतर कर आंदोलन कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
6 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
9 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
11 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
13 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
13 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
16 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
16 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
18 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
19 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines